राष्ट्रवाणी: कभी शिवपुरी थी सोयला गांव की पहचान, हजार साल पुराने महादेव मंदिर की कहानीSoyla Mahadev Temple: सोमनाथ की तरह इस मंदिर पर भी हुआ था हमला, जानिए सोयला के महादेव मंदिर का रोचक इतिहासReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:26 ISTHistory Of Soyla Mahadev Temple: नागौर के सोयला गांव में स्थित भगवान महादेव का प्राचीन मंदिर करीब 1000 साल पुराना माना जाता है. कभी शिवपुरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव का इतिहास मंदिर से जुड़ी कई रोचक मान्यताओं को समेटे हुए है. नागर शैली में बने इस मंदिर की प्राचीन मूर्तियां, अद्भुत शिल्पकला और महाशिवरात्रि पर लगने वाला मेला आज भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. नागौर. सोयला गांव में भगवान महादेव का प्राचीन मंदिर मौजूद है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हजारों वर्ष पहले इस गांव की पहचान शिवपुरी के नाम से होती थी. यहां भगवान महादेव का भव्य मंदिर स्थापित था, जो आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हुआ करता था. गांव के बुजुर्गों और पूर्वजों से चली आ रही कथाओं में इस मंदिर से जुड़ी कई रोचक बातें सुनने को मिलती हैं. ग्रामीणों की मान्यता है कि मुगल शासन काल में जिस तरह सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया गया था, उसी दौर में सोयला के प्राचीन महादेव मंदिर को भी आक्रमणकारियों ने निशाना बनाया था. मंदिर में लूटपाट करने के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था. मंदिर की सुरक्षा को लेकर बने हालात और भय के कारण उस समय कई परिवार गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गए. बाद में परिस्थितियां सामान्य होने पर लोग वापस लौटे और गांव में दोबारा बसावट शुरू हुई. समय के साथ गांव का नाम शिवपुरी से बदलकर सोयला प्रचलित हो गया. नागर शैली में बना है प्राचीन मंदिर वास्तुकला की दृष्टि से यह मंदिर विशेष महत्व रखता है. इसे दसवीं शताब्दी के मध्य का निर्मित माना जाता है. मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है, जो उस दौर की स्थापत्य कला का अनूठा उदाहरण है. मंदिर का गर्भगृह करीब 9 फीट ऊंची छत वाला है. यहां नंदी, शिवलिंग सहित कई प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं. मंदिर में भगवान शिव और सप्तमातृकाओं की आकृतियां भी पत्थरों पर उकेरी गई हैं. ये मूर्तियां मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाती हैं. ग्रामीणों के अनुसार मंदिर का शिखर करीब 10 फीट ऊंचा है. इस पर आकर्षक पत्थर की घड़ाई की गई है. शिखर में बने छोटे-छोटे झरोखे इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. हालांकि समय के साथ मंदिर के कई पुराने अभिलेख और शिल्प क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी प्राचीन बनावट इतिहास की गवाही देती है. Advertisementशिवरात्रि पर लगता है मेला, श्रावण में उमड़ते हैं श्रद्धालु यह मंदिर आज भी सोयला सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र है. महाशिवरात्रि पर यहां भव्य मेले का आयोजन होता है. वहीं श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं. भक्त शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस तरह यह प्राचीन मंदिर धार्मिक आस्था के साथ सोयला गांव की ऐतिहासिक पहचान को भी संजोए हुए है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Nagaur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 15:26 ISTऔर पढ़ें

