राष्ट्रवाणी: MNNIT के छात्रों का कमाल, बनाई बिना ड्राइवर चलने वाली 6-सीटर ‘Kart-95’ कारMNNIT Prayagraj के छात्रों का कमाल, बनाई बिना ड्राइवर चलने वाली 6-सीटर ‘Kart-95’ कार, अब Ola-Uber की तरह एक ऐप से बुला सकेंगे आपReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:26 ISTMNNIT Prayagraj Driverless Car Kart 95: संगम नगरी प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के छात्रों ने बिना ड्राइवर चलने वाली 6-सीटर स्वचालित कार ‘Kart-95’ का सफल ट्रायल किया है. 4 साल की रिसर्च और 18 से 20 लाख रुपये की लागत से तैयार यह प्रोटोटाइप कार GPS, लेन डिटेक्शन और सैटेलाइट प्रोसेसर से लैस है. खास बात यह है कि इसे ओला-उबर या रैपिडो की तरह एक मोबाइल ऐप के जरिए कॉल कर बुलाया जा सकता है. पुरा छात्रों के सहयोग से बनी यह कार अगले 1 से 3 साल में पूरी तरह सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में उतरने के लिए तैयार हो जाएगी.MNNIT Prayagraj, Driverless Car Kart 95: टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारतीय युवा लगातार नए कीर्तिमान रच रहे हैं. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के भावी इंजीनियरों ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. संस्थान के मैकेनिकल और रोबोटिक्स विभाग के छात्रों ने एक ऐसी स्वचालित प्रोटोटाइप कार तैयार की है, जो बिना किसी ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ सकती है. छह सीटों वाली इस अनूठी कार का नाम “कार्ट 95” (Kart-95) रखा गया है, जिसका एमएनएनआईटी कैंपस में सफल ट्रायल भी किया जा चुका है. ओला-उबर की तरह ऐप से बुला सकेंगे यह कार एमएनएनआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरों ने साल 2022 में इस कार का पहला प्रोटोटाइप मॉडल तैयार किया था. इसके बाद पिछले चार वर्षों तक इस पर लगातार गहन रिसर्च की गई और कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए. इस कार में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) और सैटेलाइट कोऑर्डिनेट्स को इंटीग्रेट किया गया है, जिससे इसे सीधे एक मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. जिस तरह आप ओला, उबर या रैपिडो बुक करते हैं, ठीक उसी तर्ज पर पैसेंजर ऐप के माध्यम से इस ‘ई-कार्ट’ को कॉल कर सकेंगे और गाड़ी खुद चलकर आपके पास आ जाएगी. 18 से 20 लाख रुपये की लागत और 3 खास ऐप्स इस स्वचालित कार को तैयार करने में अब तक करीब 18 से 20 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. छात्रों ने शुरुआत में ही इसके हार्डवेयर, प्रोसेसर और तकनीक पर निवेश किया है ताकि भविष्य में इसे केवल फिनिशिंग और ट्यूनिंग की जरूरत पड़े, जिससे कमर्शियल लॉन्चिंग के समय इसकी लागत को कम से कम रखा जा सके. यूजर्स की सुविधा के लिए इस कार को ऑपरेट करने हेतु तीन अलग-अलग ऐप्स भी विकसित किए गए हैं. पुरा छात्रों और प्रोफेसरों का मिला अहम सहयोग 1995 बैच के पुरा छात्रों (एल्युमिनाई) के सहयोग से तैयार होने के कारण इस प्रोजेक्ट को ‘कार्ट 95’ नाम दिया गया है. इस सेल्फ-ड्राइविंग कार को मूर्त रूप देने में एमएनएनआईटी के एल्युमिनाई रोहित और राजेश के साथ-साथ फैकल्टी एडवाइजर डॉ. जितेंद्र गंगवार और डॉ. समीर श्रीवास्तव का विशेष मार्गदर्शन रहा है. Advertisementछात्रों ने बताया- कैसे काम करती है यह कार और कब होगी लॉन्च?
कार निर्माण टीम के सदस्य और मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्र अमित ने बताया कि 2022 में पहला प्रोटोटाइप बनने के बाद से इसमें जीपीएस इंटीग्रेशन और लेन डिटेक्शन सिस्टम को काफी बेहतर बनाया गया है. अब इसे ऐप के माध्यम से ऑटोमेटिक तरीके से बुलाया जा सकता है. वहीं, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के फाइनल ईयर के छात्र रचित त्रिपाठी (ऋचा त्रिपाठी) ने प्रोजेक्ट की टाइमलाइन साझा करते हुए बताया कि कार लगभग तैयार है, लेकिन इसके लेन डिटेक्शन लॉजिक और कुछ अन्य तकनीकी ट्यूनिंग पर काम जारी है. अगले 1 से 2 साल में यह कार कैंपस के भीतर ऑटोमेटिक या रिमोट कंट्रोल के जरिए पूरी तरह चलने में सक्षम होगी. इसके अलावा, 2 से 3 वर्षों के भीतर इसमें सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स जोड़े जाएंगे ताकि यह दुर्घटना-रहित और पूरी तरह सुरक्षित होकर मार्केट में उतर सके.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Prayagraj,Prayagraj,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 15:26 ISTऔर पढ़ें

