राष्ट्रवाणी: बेटी को विदा करते वक्त ट्रेन के पीछे दौड़े मां-बाप,देख नम हो जाएंगी आपकी आंखेंबेटी को विदा करते वक्त ट्रेन के पीछे दौड़े मां-बाप, वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखेंWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:16 ISTसोशल मीडिया पर बेटी की विदाई का एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ट्रेन में बैठी बेटी को अलविदा कहने के लिए माता-पिता प्लेटफॉर्म पर उसके साथ-साथ दौड़ते नजर आते हैं. पिता का मुस्कुराकर थम्स-अप दिखाना और लगातार हाथ हिलाना लोगों को भावुक कर रहा है.Instgram (@anushka_oyeee)Viral Video : माता-पिता और बच्चों का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है. बच्चों की खुशी के लिए माता-पिता अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं. खासकर जब बेटी शादी के बाद या पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जाती है, तो उसकी विदाई का पल मां-बाप के लिए काफी भावुक होता है. भले ही चेहरे पर मुस्कान हो, लेकिन दिल में बिछड़ने का दर्द छिपा होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. बेटी की ट्रेन छूटते ही साथ-साथ चलने लगे मां-बाप वायरल वीडियो नोएडा की रहने वाली अनुष्का नाम की युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अनुष्का ट्रेन की खिड़की के पास बैठी नजर आती हैं और बाहर प्लेटफॉर्म पर खड़े अपने माता-पिता का वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं. शुरुआत में दोनों माता-पिता मुस्कुराते हुए अपनी बेटी को हाथ हिलाकर अलविदा कहते दिखाई देते हैं. लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ना शुरू करती है, वे भी उसके साथ-साथ चलने लगते हैं. उनकी नजरें लगातार बेटी की खिड़की पर टिकी रहती हैं और वे दूर तक हाथ हिलाते रहते हैं. इस दौरान पिता का एक छोटा सा इशारा भी लोगों का दिल जीत रहा है. वह बेटी को हिम्मत देने के लिए प्यार से थम्स-अप दिखाते हैं. दोनों तब तक ट्रेन के साथ चलते रहते हैं, जब तक वह प्लेटफॉर्म से काफी आगे नहीं निकल जाती. बेटी ने इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. View this post on Instagram Advertisementपिता की मुस्कान के पीछे छिपा दर्द देख भावुक हुए लोग इस वीडियो को @anushka_oyeee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने पसंद भी किया है. कमेंट सेक्शन में लोग अपने जज्बात जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पिता को ध्यान से देखिए, वह मुस्कुराते हुए अपने आंसू छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने दुआ दी कि भगवान बेटी के माता-पिता को हमेशा स्वस्थ और खुश रखे. कई लोगों ने कहा कि माता-पिता का प्यार ऐसा ही होता है।
वे बच्चों को खुशी-खुशी विदा तो कर देते हैं, लेकिन उनके दूर जाते ही घर की रौनक जैसे कम हो जाती है. सच में, यह छोटा सा वीडियो बिना कुछ कहे माता-पिता के बेशुमार प्यार और भावनाओं को बयां कर रहा है.About the AuthorMultimedia ProducerKirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Other IndiaFirst Published :November 22, 2026, 15:16 ISTऔर पढ़ें

