राष्ट्रवाणी: इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में 7 की मौत, 50 की तलाश जारी इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 7 की मौत, 50 की तलाश अब भी जारीEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:16 ISTIndonesia Candy Factory Fire: इंडोनेशिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक कैंडी फैक्ट्री में लगी आग की वजह से कुल 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग लापता है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, जबकि रेस्क्यू का काम जारी है. कैंडी फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद 50 लापता. (क्रेडिट- रॉयटर्स)जकार्ता: इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में 21 नवंबर को एक कैंडी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी जबरदस्त थी कि इसे बुझाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 50 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इन लोगों की आज सुबह तक जारी रही. स्थानीय मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के दौरान 15 लोग सुरक्षित बाहर आ जाने में कामयाब रहे. इनमें से चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सेरांग के पंचतमा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद पीटी फोनुसा आगुंग मुलिया नाम की कंपनी की इकाई में 21 नवंबर को शाम करीब पांच बजे आग की सूचना मिली. यह फैक्ट्री सेरांग रीजेंसी के सिकंदे इलाके में है. घटना को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है लेकिन आग लगने का कारण अब तक सामने नहीं आया है. मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने पूरी रात काम किया. उन्होंने आग बुझाई और क्षतिग्रस्त गोदाम को ठंडा किया ताकि अंदर जाकर लापता लोगों की तलाश सुरक्षित तरीके से की जा सके. क्या कह रहा है प्रशासन?
इंडोनेशियाई राष्ट्रीय खोज और बचाव दल बासारनास ने कहा कि स्थिति को पूरी तरह काबू में लाने की कोशिश जारी है. घटना में जख्मी हुए लोगों की सही संख्या की पुष्टि अभी भी हो रही है. स्थानीय टीमें दमकलकर्मियों के साथ मिलकर इमारत की मजबूती की जांच कर रही हैं. फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्म स्थान बचे हुए हैं, इसलिए दमकलकर्मी ठंडा करने का काम जारी रखे हुए हैं. सेरांग जिला आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी जॉनी ई. वांगा ने बताया कि आग से निपटने के लिए कम से कम तीन दमकल गाड़ियां लगाई गई थीं. फैक्ट्री से अब तक 7 शव बाहर निकाले जा चुके हैं. (क्रेडिट- रॉयटर्स) विभाग की ओर से कहा गया है कि जिले की एक टीम मौके पर है और अन्य विभागों से भी मदद ली जा रही है. सही जानकारी बाद में दी जाएगी. अधिकारियों ने नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं किया है. ठंडा करने और तलाशी का काम खत्म होने के बाद ही मौत और घायलों की आधिकारिक संख्या सामने आएगी. यह हादसा औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े करता है।
बचाव कार्य जारी है और परिवार लापता सदस्यों का इंतजार कर रहे हैं. About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 15:16 ISTऔर पढ़ें

