राष्ट्रवाणी: मटका दौड़ में प्रतिभागियों के बीच जीत हासिल करने की जबरदस्त होड़ देखने को मिलीPushkar Mela: विदेशी मेहमान रह गए पीछे, पुष्कर मेले में देसी महिलाओं ने मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर में दिखाया दमReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:13 ISTPushkar Mela Viral Video: पुष्कर मेले के दौरान मेला मैदान में देशी-विदेशी महिला पर्यटकों के बीच मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मटका दौड़ प्रतियोगिता में दौसा की मैना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. इसी तरह म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में जयपुर की शोभिता जैन ने बाजी मारी.ख़बरें फटाफट अजमेर. अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में इन दिनों खेलकूद और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का रंग जम रहा है. रविवार को मेला मैदान में देशी-विदेशी महिला पर्यटकों के बीच मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विदेशी महिलाओं ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मेला मैदान में मटका दौड़ में प्रतिभागियों के बीच जीत हासिल करने की जबरदस्त होड़ देखने को मिली, वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में संगीत की धुन के साथ रोमांच बढ़ता गया. दोनों प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. मटका दौड़ प्रतियोगिता में दौसा की मैना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. पाली की शारदा दूसरे और जोधपुर की कोमल तीसरे स्थान पर रही. इसी तरह म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में जयपुर की शोभिता जैन ने बाजी मारी. दौसा की मैना देवी दूसरे और नोएडा की मनु सक्सेना तीसरे स्थान पर रही. विजेता प्रतिभागियों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. 23 नवंबर को यह होंगे कार्यक्रम पुष्कर मेले के कार्यक्रम के तहत 23 नवंबर को मेला मैदान में फिल्म लगान की शैली पर आधारित क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इस मैच में ग्रामीण परिवेश और फिल्मी अंदाज में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. वहीं शाम को लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी. इसके बाद बॉलीवुड गायक स्वरूप खान अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे. 25 को होगा मेले का समापन 24 नवंबर को मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, कला जत्था यात्रा, रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. इसी दिन शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर महाआरती का आयोजन होगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन समारोह 26 नवंबर को शाम 5 बजे पुराने मेला स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 14:13 ISTऔर पढ़ें

