राष्ट्रवाणी: हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में सुरक्षा का हाईटेक प्लान, बनेंगे 36 अस्थाई थानेहरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में सुरक्षा का हाईटेक प्लान, बनेंगे 36 अस्थाई थाने और 30 खोया-पाया केंद्र, QR कोड से मिलेंगे बिछड़े लोगEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:09 ISTArdh Kumbh Haridwar 2027: 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभी से खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. मेले में सुरक्षा के लिए 36 अस्थाई थाने और रेलवे क्षेत्र में जीआरपी के 6 थाने बनाए जाएंगे. वहीं, परिवार से बिछड़े लोगों को खोजने के लिए 30 खोया-पाया केंद्रों पर क्यूआर कोड और फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल होगा. ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए साइबर थाने की भी व्यवस्था की जा रही है.हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां तेज (इमेज-एआई)आशीष कुमार मिश्रा/हरिद्वार: साल 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं. मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में उनकी सुरक्षा से लेकर भीड़ संभालने और बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाने तक के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में 36 अस्थाई थाने बनाए जाएंगे. वहीं, रेलवे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जीआरपी के 6 थाने भी तैयार किए जाएंगे. इस बार पुलिस की तैयारी सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि साइबर ठगी रोकने और आधुनिक तकनीक की मदद से श्रद्धालुओं की परेशानी दूर करने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. अर्धकुंभ के दौरान अगर कोई बच्चा, बुजुर्ग या श्रद्धालु अपने परिवार से बिछड़ जाता है, तो उसे ढूंढने के लिए 30 खोया-पाया केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है. इन केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा और क्यूआर कोड के साथ फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा ऑनलाइन ठगी और फर्जी बुकिंग जैसे मामलों से निपटने के लिए साइबर थाने की व्यवस्था होगी. पुलिसकर्मियों के रहने और ड्यूटी के दौरान उनकी सुविधाओं के लिए भी ऋषिकुल और पंतद्वीप मैदान में अस्थाई पुलिस लाइन तैयार की जा रही हैं. अर्धकुंभ में बनेंगे 36 अस्थाई थाने, रेलवे के लिए अलग व्यवस्था अर्धकुंभ 2027 में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 36 अस्थाई थाने बनाए जाने हैं. इनमें 32 सेक्टर थाने, 3 ट्रैफिक थाने और एक साइबर थाना शामिल होगा. इसके अलावा रेलवे क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जीआरपी के 6 थाने भी प्रस्तावित किए गए हैं. इन थानों में जरूरी स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मेले के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. Advertisement 30 खोया-पाया केंद्रों से अपनों को ढूंढना होगा आसान मेले में भारी भीड़ के बीच कई बार लोग अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं. खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ढूंढना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को देखते हुए इस बार करीब 30 खोया-पाया केंद्र बनाने की योजना है. इनमें एक मुख्य केंद्र सीसीआर भवन में होगा. इसके अलावा 10 अलग-अलग जगहों पर विशेष खोया-पाया केंद्र और 19 केंद्र थानों में बनाए जाएंगे. इन सभी को आपस में जोड़ा जाएगा. आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत के अनुसार, बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाने के लिए क्यूआर कोड और फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति की जानकारी मिल सकेगी. अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे स्थान पर मिलता है, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी मोबाइल से उसका क्यूआर कोड स्कैन कर जानकारी हासिल कर सकेंगे. इससे बच्चों, बुजुर्गों और दूसरे बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिवार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. साइबर थाने की रहेगी व्यवस्था अर्धकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से होटल, हेली सेवा और दूसरी सुविधाओं की बुकिंग करेंगे. ऐसे में फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी होने की आशंका को देखते हुए साइबर अपराधों पर भी खास नजर रखी जाएगी. इसके लिए अलग साइबर थाने की व्यवस्था की जा रही है. यहां साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने और उन पर कार्रवाई करने के लिए पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा. फर्जी होटल बुकिंग, हेल्थ सर्विस के नाम पर ठगी और किसी परिचित के नाम पर पैसे मांगकर धोखाधड़ी करने जैसे मामलों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रखी जाएगी. साइबर थाने से जुड़ी तैयारियों का कुछ काम नवंबर के अंत तक और बाकी काम दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा करने की बात कही गई है. ऋषिकुल और पंतद्वीप में बन रही अस्थाई पुलिस लाइन अर्धकुंभ में दूसरे जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने और उनकी ड्यूटी से जुड़ी सुविधाओं के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं. ऋषिकुल और पंतद्वीप मैदान में अस्थाई पुलिस लाइन बनाई जा रही हैं. यहां पुलिसकर्मियों के रहने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं. साथ ही पेयजल, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं. दोनों पुलिस लाइनों में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग के लिए बड़े मीटिंग हॉल भी बनाए जाएंगे. पुलिस प्रशासन की योजना है कि जल्द ही इनका निर्माण पूरा कर लिया जाए, ताकि मेले के दौरान बाहर से आने वाले पुलिस बल को किसी तरह की परेशानी न हो. एटीएस और एनएसजी की तैनाती पर भी मंथन अर्धकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एटीएस और एनएसजी जैसी विशेष सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती को लेकर भी मंथन किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन का जोर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और गुमशुदा लोगों की मदद के लिए पहले से पूरी तैयारी करने पर है. इसके लिए अस्थाई थानों से लेकर पुलिसकर्मियों के रहने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल तक हर स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hardwar,Hardwar,Uttarakhand First Published :November 22, 2026, 14:09 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

