राष्ट्रवाणी: धरती पर नहीं, मंगल पर मिले आलू के चिप्स, NASA के रोवर ने देखी अजीब चीजेंधरती पर नहीं, मंगल पर मिले आलू के चिप्स, NASA के रोवर ने कैमरे में कैद की अजीब चीजें, वैज्ञानिक खोज रहे जवाबWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:34 ISTमंगल ग्रह पर NASA के क्यूरियोसिटी रोवर को चट्टानों के अंदर आलू के चिप्स जैसी अजीब आकृतियां मिली हैं. ये आकृतियां ‘Nazca’ नाम के इलाके में देखी गई हैं. वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि ये किस चीज से बनी हैं और इनका आकार ऐसा कैसे हुआ. रोवर ने चट्टान से नमूने जुटाकर अपनी लैब में भेजे हैं.नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने देखा तस्कर. NASAसोचिए, आप किसी दूसरे ग्रह की जमीन पर नजर डालें और वहां चट्टानों के बीच आलू के चिप्स जैसी आकृतियां दिखाई देने लगें. कुछ टेढ़ी-मेढ़ी, कुछ मुड़ी हुई और कुछ बिल्कुल कुरकुरे चिप्स जैसी. मंगल ग्रह पर NASA के वैज्ञानिकों के सामने कुछ ऐसा ही नजारा आया है. वहां चट्टानों के अंदर अजीब आकार वाली ये चीजें मिली हैं. अब वैज्ञानिक यह समझने में जुटे हैं कि आखिर ये बनी कैसे हैं और किस चीज से बनी हैं. NASA ने 11 नवंबर को अपने ‘Curiosity’ ब्लॉग में इन आकृतियों के बारे में जानकारी दी. ये अजीब संरचनाएं मंगल ग्रह पर मौजूद उस जगह मिली हैं, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘Nazca’ नाम दिया है. NASA का क्यूरियोसिटी रोवर पिछले हफ्ते यहां चट्टानों के नमूने जुटाने और उनकी जांच करने पहुंचा था. आलू के चिप्स जैसे आकार कैसे बने?
क्यूरियोसिटी रोवर साल 2012 से मंगल ग्रह की खोज कर रहा है. इस दौरान उसने ग्रह की जमीन, चट्टानों और वहां मौजूद अलग-अलग चीजों की तस्वीरें ली हैं. लेकिन ‘Nazca’ इलाके में मिली ये आकृतियां वैज्ञानिकों का ध्यान खींच रही हैं. NASA के मुताबिक, इस इलाके की चट्टानों में गोल डिस्क जैसे क्रिस्टल दिखाई देते हैं. कुछ आकृतियां इतनी टेढ़ी और मुड़ी हुई हैं कि उन्हें आलू के चिप्स जैसा बताया गया है. तस्वीरों में ये आकृतियां चट्टानों के अंदर फंसी हुई नजर आती हैं. वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि इनका आकार ऐसा क्यों है?
क्या ये किसी खास खनिज से बनी हैं या मंगल ग्रह पर कभी मौजूद पानी और दूसरे प्राकृतिक बदलावों ने इन्हें ऐसा रूप दिया? फिलहाल NASA ने इनके बनने की वजह की पुष्टि नहीं की है. एजेंसी का मकसद पहले इनकी बनावट और रासायनिक संरचना को अच्छी तरह समझना है. मंगल की मिट्टी के नमूनों की जांच करेगा रोवर इन आकृतियों का राज जानने के लिए क्यूरियोसिटी रोवर ने ‘Nazca’ इलाके में एक चट्टान में ड्रिलिंग की. यानी मशीन की मदद से चट्टान के अंदर छेद करके उसका नमूना निकाला गया. इस नमूने को रोवर के अंदर मौजूद खास लैब ‘Sample Analysis at Mars’ (SAM) तक पहुंचाया गया है. यह लैब मंगल ग्रह से जुटाए गए नमूनों में मौजूद रसायनों की पहचान कर सकती है. इससे वैज्ञानिकों को पता चल सकता है कि चट्टान में कौन-कौन से तत्व और पदार्थ मौजूद हैं. Advertisementइसके अलावा रोवर के पास ‘ChemCam’ नाम का एक खास उपकरण भी है. इसमें लेजर लगा है, जिसकी मदद से चट्टानों और दूसरी चीजों की रासायनिक जांच की जाती है. वैज्ञानिकों ने ‘Colca’ नाम की एक क्रिस्टल जैसी आकृति पर भी इस उपकरण से जांच करने की योजना बनाई है. रात में भी तस्वीरें लेगा NASA का रोवर NASA का प्लान सिर्फ नमूने जांचने तक सीमित नहीं है. क्यूरियोसिटी रोवर के रोबोटिक हाथ पर लगा कैमरा ‘MAHLI’ इन अजीब आकृतियों की रात में भी तस्वीरें लेगा. इसके लिए सफेद रोशनी और अल्ट्रावायलेट LED लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे वैज्ञानिक इन आकृतियों की सतह और बारीक बनावट को करीब से देख सकेंगे. रोवर ने हर दिन चट्टानों के अलग-अलग हिस्सों की जांच करने की योजना बनाई थी. इसमें क्रिस्टल जैसी आकृतियों के अलावा चट्टान की एक सख्त परत और एक गहरे रंग की छोटी चट्टान भी शामिल थी. जांच पूरी करने के बाद क्यूरियोसिटी रोवर को ‘Nazca’ इलाके से आगे बढ़कर फिर दक्षिण दिशा में अपनी यात्रा जारी करनी थी. मंगल के अलावा सौरमंडल में भी मिल रही हैं नई चीजें मंगल ग्रह पर मिली इन अजीब आकृतियों की जांच ऐसे समय हो रही है, जब वैज्ञानिक सौरमंडल के दूसरे हिस्सों में भी नई चीजों की तलाश कर रहे हैं. पिछले महीने खगोलविदों ने चिली में मौजूद वेरा सी. रुबिन ऑब्जर्वेटरी की मदद से प्लूटो से भी आगे एक संभावित बौने ग्रह का पता लगाया था. इसका नाम 2026 ED138 रखा गया है. अनुमान है कि इसका आकार करीब 370 से 930 मील के बीच हो सकता है. अगर इसकी पहचान की पुष्टि होती है, तो यह दूर के सौरमंडल में मिले सबसे बड़े बौने ग्रहों में से एक हो सकता है.About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 13:34 ISTऔर पढ़ें

