राष्ट्रवाणी: बिहार TRE-4 में एआई से होगी जांच, पकड़े गए तो 3 साल तक नहीं दे पाएंगे परीक्षाबिहार TRE-4 में एआई से होगी जांच, पकड़े गए तो 3 साल तक नहीं दे पाएंगे कोई भी सरकारी परीक्षाWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:20 ISTBPSC TRE 4 एआई Document Verification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब हर आवेदन की जांच एआई से होगी. फर्जी सर्टिफिकेट पकड़े जाने पर 3 साल तक बिहार सरकार की किसी भी परीक्षा पर रोक और कानूनी कार्रवाई होगी. जानिए 33,320 पदों की इस भर्ती से जुड़ा नया अपडेट.BPSC TRE 4 Document Verification: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले एआई से डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगेनई दिल्ली (BPSC TRE 4 एआई Document Verification). बिहार में शिक्षक बनने का रास्ता अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त होने जा रहा है. फर्जी डॉक्यूमेंट्स के सहारे नौकरी हासिल करने वालों पर लगाम कसने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. चौथे चरण की शिक्षक भर्ती यानी TRE-4 के तहत आए सभी आवेदनों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मॉडर्न डिजिटल तकनीक से होगी. शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रंजन ने इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है. के आवेदकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी 3 साल तक बिहार सरकार की किसी भी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे. 33,320 पदों के लिए आए लाखों आवेदनों के बीच ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना बड़ी चुनौती है. इतने सारे कागजातों को मैन्युअली जांचने में समय लगता है और गलती की गुंजाइश भी रहती है. इसी वजह से डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. बीपीएससी टीआरई 4 में बड़ा बदलाव लोक सेवा आयोग ‘पहले नौकरी और बाद में जांच’ के बजाय ‘पहले जांच और बाद में नियुक्ति’ का रास्ता अपना रहा है. इससे योग्य उम्मीदवारों का हक नहीं मारा जाएगा और अपात्र लोग परीक्षा के स्तर तक पहुंच ही न पाएंगे. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 से पहले दुरुस्त करें दस्तावेज हिंदुस्तान लाइव में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ जो भी एजुकेशनल और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट लगाए हैं, उनकी बारीकी से जांच होगी. पात्रता से जुड़े बाकी डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ रिजर्वेशन और रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट पर भी खास नजर रहेगी. यह वेरिफिकेशन परीक्षा से पहले ही पूरा करने का लक्ष्य है. जो उम्मीदवार तय योग्यता या नियमों को पूरा नहीं करेंगे, उनके फॉर्म वहीं रद्द कर दिए जाएंगे. इससे परीक्षा केंद्रों पर भीड़ कम होगी और सिस्टम की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी. 3 साल की रोक और कानूनी कार्रवाई का डर Advertisementअगर किसी अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट फर्जी या भ्रामक पाए जाते हैं तो उसे अगले 3 साल तक बिहार सरकार की किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा. यह रोक सिर्फ शिक्षक भर्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी लागू होगी. इसके अलावा, संबंधित नियमों के तहत दोषी उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. पिछली भर्तियों के अनुभवों ने दी सख्ती की वजह यह फैसला यूं ही नहीं आया है, बल्कि TRE-1 से TRE-3 तक की भर्तियों में सामने आई गड़बड़ियों से सबक लेकर उठाया गया है. पिछली बहाली प्रक्रियाओं में आवासीय, आरक्षण और दिव्यांगता प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए थे. कई मामलों में तो नियुक्ति मिलने के बाद पोल खुली और कार्रवाई हुई. TRE-3 में भी आरक्षण और दिव्यांगता के फर्जी कागजों के सहारे नौकरी पाने वाले करीब 1.5 दर्जन शिक्षकों के पकड़े जाने की बात सामने आ चुकी है. यह जांच क्यों जरूरी है?
बड़ी भर्तियों में डिजिटल वेरिफिकेशन और एआई टूल्स का इस्तेमाल अब जरूरत बनता जा रहा है. इससे नकली सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट दावे और डेटा मिसमैच को तेजी से पकड़ा जा सकता है. हालांकि, एआई सिस्टम की सफलता इस पर भी निर्भर करेगी कि डेटाबेस कितना अपडेट है और संदिग्ध मामलों का फाइनल ह्यूमन वेरिफिकेशन कितनी सख्ती से होता है. ईमानदार अभ्यर्थियों के लिए यह सख्ती राहत की बात है. इससे कठिन मेहनत का सही फल मिलने की उम्मीद बढ़ती है. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 13:20 ISTऔर पढ़ें

