राष्ट्रवाणी: जमशेदपुर: 20 करोड़ में बना अस्पताल, पर इलाज नहीं हो पाएगा! बिफरे MLA सरयू रायजमशेदपुर: 20 करोड़ में बना चमचमाता अस्पताल, पर यहां इलाज नहीं हो पाएगा! उद्घाटन से विधायक सरयू राय ने बनाई दूरीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:07 ISTJamshedpur Hospital MLA Saryu Roy: झारखंड के जमशेदपुर में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बना आयुष अस्पताल इन दिनों चर्चा में है. तीन मंजिला आलीशान भवन तैयार है और 27 नवंबर को इसके उद्घाटन की तैयारी है. लेकिन अस्पताल में न बिजली की व्यवस्था है, न पर्याप्त डॉक्टर, न चिकित्सा उपकरण और न ही जरूरी कर्मचारी. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद उद्घाटन समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि सरकार अस्पताल का उद्घाटन नहीं, बल्कि केवल एक चमचमाते भवन का उद्घाटन करने जा रही है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.फाइव स्टार जैसी बिल्डिंग, लेकिन इलाज की सुविधा शून्य!जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर में 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुए तीन मंजिला आयुष अस्पताल की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है. आगामी 27 नवंबर को इस चमचमाती इमारत के उद्घाटन की तैयारी चल रही है, लेकिन अंदर न तो बिजली है, न पानी और न ही डॉक्टर या चिकित्सा उपकरण मौजूद हैं. बदइंतजामी की स्थिति यह है कि जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्हें मोबाइल की रोशनी में पूरे अस्पताल का जायजा लेना पड़ा. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मैदान में हजारों बच्चे खेलते थे, लेकिन जब अस्पताल बनाने का निर्णय हुआ तो लोगों को उम्मीद थी कि यहां अस्पताल बनने से आसपास के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर तीन मंजिला भवन तो तैयार कर दिया गया, लेकिन अब तक अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं. अंधेरे में डूबा अस्पताल, साइनबोर्ड तक सिमटी सुविधाएं बता दें कि कदमा के शास्त्रीनगर स्थित जिस बड़े खेल मैदान की जमीन पर इस फाइव स्टार जैसी दिखने वाली इमारत का निर्माण हुआ है, वहां अभी बुनियादी सुविधाएं शून्य हैं. निरीक्षण के दौरान विधायक सरयू राय ने पाया कि तीन मंजिला भवन लगभग पूरी तरह खाली पड़ा है. भवन की दीवारों पर आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, पंचकर्म, योग और ऑपरेशन थिएटर के बड़े-बड़े साइनबोर्ड तो लगा दिए गए हैं, लेकिन इनके संचालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. केवल एक कमरे में होम्योपैथी की कुछ दवाएं रखकर उसे ओपीडी बताया जा रहा है, जहां रोजाना मुश्किल से पांच से छह मरीज ही पहुंचते हैं. बिना उपकरण और स्टाफ के 27 नवंबर को होगा आयुष अस्पताल का उद्घाटन, नाराज विधायक सरयू राय ने समारोह से बनाई दूरी जनता के साथ छलावा बताकर सरयू राय ने उद्घाटन से बनाई दूरी अधूरे इंतजामों के बीच 27 नवंबर को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह पर विधायक सरयू राय ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि बिना बिजली, डॉक्टर, कर्मचारी और उपकरणों के किसी खाली इमारत को अस्पताल बताकर उद्घाटन करना जनता के साथ सीधा छलावा है. विधायक ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशक दिनेश यादव से बात कर स्पष्ट कर दिया है कि वे इस दिखावटी उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने मांग की है कि पहले सभी आवश्यक संसाधन और डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएं, उसके बाद ही अस्पताल शुरू हो. एक और एमजीएम अस्पताल न बनाने की दी चेतावनी Advertisementविधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि सरकार कहीं एक और एमजीएम अस्पताल जैसी स्थिति न पैदा कर दे. उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव से पहले भी एमजीएम अस्पताल के नए भवन का इसी तरह आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया गया था, जहां व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी हैं. वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने भी माना कि भवन में अभी काफी संसाधनों की जरूरत है और व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार का काम है. खेल का मैदान छिनने और सुविधा न मिलने से स्थानीय लोग नाराज स्थानीय निवासी राजीव निवास सहित आसपास के लोगों में भी इस स्थिति को लेकर गहरा रोष है. लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों के खेलने का एकमात्र बड़ा मैदान इस उम्मीद में छोड़ा था कि यहां बेहतर अस्पताल बनने से गरीबों और बुजुर्गों को समय पर इलाज मिलेगा. अब करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर केवल खाली भवन खड़ा है, जिससे आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamshedpur,Purbi Singhbhum,JharkhandFirst Published :November 22, 2026, 13:07 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
