राष्ट्रवाणी: विधायक के PA की पत्नी चुनाव हारीं, 3 घंटे में उतरवा दी 50 रोड लाइटें, मचा बवालTonk News: विधायक के PA की पत्नी चुनाव हारीं, 3 घंटे में उतरवा दी 50 रोड लाइटें, पीपलू में सियासी बवालReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:57 ISTTonk-Peeplu Election Dispute: टोंक जिले के पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 में चुनावी हार के बाद 50 रोड लाइटें हटाने का मामला चर्चा में है. आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वार्ड में करीब 50 रोड लाइटें लगवाई गई थीं. इस वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका शर्मा चुनाव मैदान में थीं, जो निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक आलोक शर्मा की पत्नी हैं. चुनाव परिणाम में प्रियंका शर्मा को हार का सामना करना पड़ा. इसके महज 3 घंटे बाद बिजली निगम की टीम ने वार्ड में लगी रोड लाइटें खंभों से उतार लीं. इस कार्रवाई के बाद गलियों में फिर अंधेरा छा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव हारने की नाराजगी में यह कदम उठाया गया. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके आदेश पर लाइटें लगाई गईं और किसके निर्देश पर हटाई गई.टोंक जिले के पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 में चुनावी हार के बाद 50 रोड लाइटें हटाने का मामला चर्चा में हैटोंक. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नेता और प्रत्याशी मतदाताओं से कई वादे करते हैं. विकास के दावे किए जाते हैं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही जाती है. लेकिन टोंक जिले के पीपलू में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चुनावी राजनीति और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 में चुनाव हारने के महज 3 घंटे बाद ही करीब 50 रोड लाइटें खंभों से उतार ली गई. जिन गलियों में कुछ दिन पहले तक रोशनी दिखाई दे रही थी, वहां अब फिर अंधेरा छा गया है. आरोप है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इन लाइटों को लगवाया गया था. लेकिन चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं आने के बाद बिजली निगम की टीम ने इन्हें हटा लिया. इस प्रकरण के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. ग्रामीण इसे चुनावी हार की नाराजगी और मतदाताओं से बदले की कार्रवाई बता रहे हैं. विधायक के PA की पत्नी चुनाव मैदान में थी Advertisementदरअसल, पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 से बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका शर्मा चुनाव लड़ रही थी. प्रियंका शर्मा निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक आलोक शर्मा की पत्नी हैं. चुनाव के दौरान वार्ड में करीब 50 रोड लाइटें लगाई गई थीं. इससे इलाके की गलियों में रोशनी हो गई थी. स्थानीय स्तर पर इन लाइटों को लेकर यह चर्चा थी कि विधायक के कहने पर इन्हें लगवाया गया है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसके निर्देश पर लाइटें लगाई गई थीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. हार के 3 घंटे बाद ही उतर गई 50 लाइटें पंचायतीराज चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो प्रियंका शर्मा को हार का सामना करना पड़ा. इसके कुछ ही घंटे बाद वार्ड में लगे रोड लाइटों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई. आरोप है कि परिणाम आने के महज 3 घंटे के भीतर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और एक-एक कर करीब 50 लाइटें खंभों से उतार ली. इतनी तेजी से हुई इस कार्रवाई ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया. लोगों के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर चुनाव परिणाम आते ही लाइटें हटाने की इतनी जल्दी क्यों दिखाई गई. ग्रामीण बोले- क्या वोट नहीं तो विकास भी नहीं?
लाइटें हटने के बाद वार्ड की गलियों में फिर अंधेरा छा गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी. अब प्रत्याशी की हार के बाद उन सुविधाओं को वापस ले लिया गया. लोगों का कहना है कि विकास किसी प्रत्याशी की जीत या हार पर निर्भर नहीं होना चाहिए. चुनाव में किसे वोट देना है, यह जनता का अधिकार है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं सभी को मिलनी चाहिए. किसके आदेश पर हटाई गईं रोड लाइटें?
इस पूरे मामले ने बिजली निगम की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर किसके निर्देश पर 50 रोड लाइटें लगाई गई थी और किसके आदेश पर उन्हें हटाया गया? क्या इन लाइटों को लगाने और हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार हुई? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं. पीपलू के वार्ड नंबर 2 में खाली पड़े बिजली के खंभे अब चुनावी राजनीति और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Tonk,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:57 ISTऔर पढ़ें
