राष्ट्रवाणी: चीन का एआई दांव क्या उल्टा पड़ गया है? एक झटके में डूब गए ₹1,58,10,000 करोड़ China एआई Share Crash : चीन का एआई दांव क्या उल्टा पड़ गया है? एक झटके में डूब गए ₹1,58,10,000 करोड़Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:56 ISTChina एआई Share Crash : दुनियाभर में एआई सेक्टर की रफ्तार सुस्त पड़ने का सबसे ज्यादा असर चीन पर दिखा है. अमेरिका की सख्त पाबंदियों ने चीन के सस्ते एआई मॉडल और चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनने के दावों की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है. अलीबाबा और टेनसेंट जैसी दिग्गज कंपनियों वाला हैंग सेंग टेक इंडेक्स दो साल के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया है. दुनियाभर में एआई सेक्टर की रफ्तार सुस्त पड़ने का सबसे ज्यादा असर चीन पर दिखा है. (Photo : एआई)नई दिल्ली. अमेरिका को पछाड़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया का बादशाह बनने का सपना देख रहे चीन को जोर का झटका लगा है. जिस चीनी एआई सेक्टर को कुछ महीने पहले तक मुनाफे की मशीन माना जा रहा था, वह अब ड्रैगन के बाजार का पसीना निकाल रहा है. चीनी एआई कंपनियों के शेयर निवेशकों के लिए बर्बादी का सौदा साबित होने लगे हैं. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, जून के अंत से अब तक चीन के तीन प्रमुख टेक्नोलॉजी इंडेक्स में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1.7 ट्रिलियन डॉलर यानी 158.10 लाख करोड़ रुपये घट गया है. यह गिरावट उन निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है, जिन्होंने डीपसीक मोमेंट (DeepSeek Moment) की चकाचौंध में आकर चीनी शेयरों पर दांव लगाया था. अलीबाबा और टेनसेंट जैसी दिग्गज कंपनियों वाला हैंग सेंग टेक इंडेक्स दो साल के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया है. हार्डवेयर कंपनियों पर केंद्रित ChiNext इंडेक्स गर्मियों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर था, लेकिन अब इस साल 31% तक टूट चुका है. चिप कंपनियों वाला Star 50 इंडेक्स भी अब औंधे मुंह पड़ा है. साल की पहली छमाही में Z.एआई Co. और Zhongji Innolight Co. जैसी कंपनियों के शेयरों ने जो रिकॉर्ड उछाल भरी थी, वह अब हवा हो चुकी है. क्यों चीन के एआई शेयरों को दिन में दिख गए तारे दुनियाभर में एआई सेक्टर की रफ्तार सुस्त पड़ने का सबसे ज्यादा असर चीन पर दिखा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि चीनी कंपनियों का वैल्यूएशन पहले ही आसमान छू रहा था. वे सरकारी सहयोग पर ही टिकी थीं. अब अमेरिका की सख्त पाबंदियों ने चीन के सस्ते एआई मॉडल और चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनने के दावों की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है. अमेरिकी बाजार में एआई शेयरों की बिकवाली के बाद चीन के Star 50 इंडेक्स से जुड़े KraneShares ETF में भी 4% से अधिक की गिरावट आई है. इसे बाजार जानकार आगे होने वाली भारी उथल-पुथल का संकेत मान रहे हैं. अमेरिका के एक फैसले ने तोड़ी चीन के एआई सेक्टर की कमर Advertisementडीपसीक और Huawei की शुरुआती सफलताओं ने यह उम्मीद जगाई थी कि चीन कम लागत में अमेरिका को टक्कर देने वाले एआई मॉडल बना लेगा. लेकिन इसी महीने अमेरिका द्वारा जारी नए मसौदा नियमों ने चीन के इस रास्ते में बड़ी दीवार खड़ी कर दी है. इन नियमों के तहत चीनी कंपनियों के लिए विदेशी डेटा सेंटर के जरिए Nvidia और अन्य कंपनियों के अत्याधुनिक प्रोसेसर किराये पर लेना लगभग बैन हो जाएगा. इससे अगले दौर के एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने का एक बड़ा वैकल्पिक रास्ता बंद हो जाएगा. इसका असर अभी से दिखने लगा है. आर्टिफिशियल एनालिसिस इंटेलिजेंस इंडेक्स के मौजूदा शीर्ष 10 सबसे उन्नत एआई मॉडल की सूची से चीन पूरी तरह बाहर हो चुका है. जबकि महज चार महीने पहले चीन का Kimi K3 मॉडल OpenAI और Anthropic को टक्कर दे रहा था. चिप की किल्लत के चलते टेनसेंट ने चेतावनी दी है कि उसके HY4 मॉडल के अगले वर्जन आने में देरी हो सकती है. वहीं, अलीबाबा ने भी अगले साल अपने क्लाउड कारोबार की वृद्धि दर घटकर 30% से 45% रहने का अनुमान जताया है. वैंटेज पॉइंट एसेट मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी निक फेरिस का कहना है कि एआई से कमाई करने की कमजोर क्षमता, कंप्यूटिंग संसाधनों की कमी, कड़ी प्रतिस्पर्धा और मुनाफे पर दबाव से चीन की एआई कंपनियां दबाव में है. साफ तौर पर अमेरिका की ओर से टेक्नोलॉजी और कंप्यूटिंग संसाधनों पर पाबंदियां बढ़ाए जाने से एआई शेयरों में गिरावट और गहरा गई है. क्या अभी और डूबेंगे पैसे?
बाजार के जानकार अभी चीनी एआई शेयरों में हाथ डालने से बचने की सलाह दे रहे हैं. हांगकांग में लिस्टेड अलीबाबा जैसी दिग्गज इंटरनेट कंपनियों के शेयर जहां भविष्य की अनुमानित कमाई के मुकाबले 10 गुना पर कारोबार कर रहे हैं, वहीं चीन में सूचीबद्ध चिप निर्माता SMIC के शेयर अब भी 80 गुना महंगे मूल्यांकन पर हैं. ज्यूरिख स्थित जीएएम इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट की फंड मैनेजर जियान शी कोर्टेसी का कहना है कि मौजूदा कीमतों पर भी चीन की एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाना अभी फायदे का सौदा नजर नहीं आ रहा है. कई कंपनियों के शेयरों को आकर्षक मूल्यांकन पर आने के लिए अभी और 30% से 50% तक गिरना पड़ सकता है.About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 12:56 ISTऔर पढ़ें

