राष्ट्रवाणी: हूटर बजता रहा, रास्ता नहीं मिला, सीवान के जाम में फंसे मंत्री श्रवण कुमारहूटर बजता रहा, रास्ता नहीं मिला, सीवान के जाम में फंसे मंत्री श्रवण कुमार, सड़क पर उतरे सिक्योरिटी गार्डReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:37 ISTSiwan News: सीवान में जाम की समस्या अब आम लोगों के साथ वीआईपी के लिए भी मुसीबत बन गई. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का काफिला कचहरी ढाला के पास जाम में फंस गया. हूटर बजता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिला. आखिरकार सुरक्षाकर्मियों को सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालना पड़ा.सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्री श्रवण कुमार का काफिला सीवान ट्रैफिक में फंसा.सीवानः सीएम सम्राट के मंत्री को ही सड़क जाम झेलना पड़ा. हूटर बजता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिला. दरअसल, सीवान में जाम की समस्या से आम लोग रोज परेशान होते हैं. अब इस परेशानी का सामना वीआईपी लोगों को भी करना पड़ा. ताजा मामला बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार से जुड़ा है. उनका काफिला सीवान के कचहरी ढाला के पास ऐसे जाम में फंसा कि हूटर बजाने के बाद भी रास्ता नहीं मिल सका. काफी देर तक गाड़ियों की कतार के बीच मंत्री का काफिला खड़ा रहा. हूटर बजता रहा, लेकिन नहीं मिला रास्ता मंत्री श्रवण कुमार का काफिला कचहरी ढाला के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान रेलवे ढाला बंद होने की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. इसी बीच कुछ वाहन चालकों ने जल्द निकलने की कोशिश में अपनी गाड़ियां विपरीत दिशा में लगा दीं. इससे सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की भीड़ जमा हो गई. हालात ऐसे हो गए कि मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों का हूटर भी काम नहीं आया. आगे बढ़ने का रास्ता ही नहीं बचा था. आखिरकार स्कॉर्ट गाड़ी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को नीचे उतरना पड़ा. सुरक्षाकर्मियों ने संभाली सड़क की कमान सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को व्यवस्थित कराया. इसके बाद धीरे-धीरे मंत्री का काफिला जाम से बाहर निकल सका. वहां से काफिला मैरवा की तरफ रवाना हुआ. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही. Advertisement आम लोगों को रोज झेलनी पड़ती है परेशानी इस घटना ने सीवान की ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब एक मंत्री का काफिला शहर की सड़क पर जाम में फंस सकता है, तो आम लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है. नौकरी, कारोबार, पढ़ाई या जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को अक्सर जाम में समय गंवाना पड़ता है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Siwan,Siwan,BiharFirst Published :November 22, 2026, 12:37 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी सेवा संवाद यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, नए मंगल भवन की भी घोषणा – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने दी जान, अब युवती गिरफ्तार—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : अस्पताल में बीमार नवजात बहन की मौत के बाद 10 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या की—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

