राष्ट्रवाणी: महंगे तेल ने बढ़ाई रसोई की टेंशन, सर्दियों की मटर ने थोड़ी राहत दीSikar News: रसोई का बजट बिगाड़ रहा सरसों तेल, 220 रुपए लीटर के पार पहुंचे भाव, मटर के दाम हुए आधेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:33 ISTMustard Oil कीमत: सीकर में महंगाई की दोहरी मार से रसोई का बजट बिगड़ रहा है, सरसों तेल के भाव 220 रुपए लीटर के पार पहुंच गए हैं, वहीं स्थानीय मटर की आवक बढ़ने से एक सप्ताह में कीमतें करीब आधी रह गई हैं. जानिए बाजार में तेल और सब्जियों के ताजा भाव और आम आदमी की जेब पर इसका असर. सीकर. रसोई का बजट इन दिनों महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है, एक तरफ सरसों तेल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर सब्जियों के बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि सर्दियों की शुरुआत के साथ स्थानीय मटर की आवक बढ़ने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत जरूर मिली है. एक सप्ताह में मटर के भाव करीब आधे रह गए हैं और खुदरा बाजार में मटर 80 रुपए किलो तक बिक रही है. इसके उलट सरसों तेल के भाव 220 रुपए लीटर के पार पहुंच गए हैं. खाद्य तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब हर घर की रसोई में दिखाई देने लगा है. खाना बनाने से लेकर नाश्ते और अन्य खाद्य पदार्थों पर होने वाला खर्च बढ़ रहा है. इसका असर होटल, ढाबे, मिठाई और नमकीन कारोबार पर भी पड़ सकता है. कारोबारियों का कहना है कि तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो उत्पादन लागत बढ़ेगी और इसका बोझ अंततः ग्राहकों की जेब पर ही पड़ेगा. स्थानीय मटर की आवक से बाजार में राहत सब्जी कारोबारियों के अनुसार अब तक बाजार में पंजाब और हरियाणा से आने वाली मटर की आवक अधिक थी. इस कारण कीमतें ऊंची बनी हुई थीं. अब स्थानीय स्तर पर मटर की आवक शुरू होने से बाजार में उपलब्धता बढ़ी है. इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है. एक सप्ताह में मटर के भाव करीब आधे हो गए हैं. खुदरा बाजार में 80 रुपए किलो तक मटर मिलने से लोगों को राहत मिली है. आने वाले दिनों में स्थानीय आवक और बढ़ती है तो कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है. Advertisementनई सरसों के लिए करना होगा इंतजार मटर के भावों में गिरावट के उलट सरसों तेल के बाजार में तेजी बनी हुई है. तेल के भाव 220 रुपए प्रति लीटर पार पहुंच चुके हैं. बाजार में नई सरसों की फसल आने में अभी तीन से चार महीने का समय बाकी है. ऐसे में उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है. सरसों तेल की खपत के मुकाबले घरेलू उत्पादन पर्याप्त नहीं होने के कारण खाद्य तेलों की आपूर्ति में आयात की भी अहम भूमिका रहती है. राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश सरसों उत्पादन के प्रमुख राज्य हैं. राजस्थान में मुख्य रूप से पीली और काली सरसों की बुवाई होती है. काली सरसों का उपयोग तेल उत्पादन में अधिक किया जाता है, जबकि पीली सरसों का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों के साथ धार्मिक कार्यों में भी होता है. तेल उद्योग में सरसों की गुणवत्ता और उसमें मौजूद तेल की मात्रा महत्वपूर्ण मानी जाती है. किसानों को अच्छे भाव, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी खुदरा विक्रेता झाबरमल पिलानिया के अनुसार सरसों के भाव 9500 से 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचने से किसानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है. ऊंचे भाव से अगली बुवाई के दौरान भी किसानों का रुझान सरसों की ओर बढ़ सकता है. हालांकि तेल की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित हो रहा है. खुदरा विक्रेता गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि सरसों तेल और सब्जियों के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव से आमजन का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है. सर्दियों की प्रमुख सब्जी मटर के भाव कम होने से कुछ राहत मिली है. आने वाले दिनों में मटर की आवक बढ़ने पर कीमतों में और गिरावट आ सकती है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Sikar,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:33 ISTऔर पढ़ें

