राष्ट्रवाणी (धमतरी ब्यूरो): प्रतिनिधि, धमतरी : नगरी क्षेत्र में चल रहे प्रार्थना सभा व मतांतरण के विरोध में सकल हिन्दू समाज नगरी के पदाधिकारी व लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी तथा सनातन हिन्दू धर्म के विरुद्ध गाली-गलौज किए जाने से आक्रोश बढ़ गया।
इससे आक्रोशित हिंदू संगठन ने एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर इस पर जांच कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी शासन-प्रशासन को दिए है। प्रतिनिधि, धमतरी : नगरी क्षेत्र में चल रहे प्रार्थना सभा व मतांतरण के विरोध में सकल हिन्दू समाज नगरी के पदाधिकारी व लोगों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी तथा सनातन हिन्दू धर्म के विरुद्ध गाली-गलौज किए जाने से आक्रोश बढ़ गया। इससे आक्रोशित हिंदू संगठन ने एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर इस पर जांच कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी शासन-प्रशासन को दिए है।
मतांतरित महिला पर ईंट-पत्थर फेंकने और आराध्यों के अपमान का आरोप सकल हिन्दू समाज नगरी के पदाधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में मतांतरण जारी है। प्रार्थना सभा भी किया जा रहा है, इन गतिविधियों का विरोध करने जब हिन्दू समाज के लोग 22 नवंबर को पहुंचे, तो विवाद की स्थिति निर्मित हुई। विरोध के दौरान एक मतांतरित महिला द्वारा हिन्दू समाज के लोगों की ओर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप है।
इस घटना में हिन्दू समाज के लोग पत्थर के वार से बचे। इससे आक्रोशित समाजजनों ने इसे गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने मांग की है। सकल हिन्दू समाज नगरी का आरोप है कि प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
साथ ही सनातन हिन्दू धर्म की मान्यताओं और आराध्य देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां की गई है। इससे उपस्थित हिन्दू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि नगरी पेसा कानून के अंतर्गत आने वाला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।
ऐसे क्षेत्र में आयोजित सभाओं की वैधानिकता एवं गतिविधियों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा अनुचित माध्यम से मतांतरण की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

