राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के वीआइपी रोड स्थित एक क्लब से शुरू हुआ विवाद देर रात मरीन ड्राइव तक पहुंच गया। यहां 20 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट एन ऐश्वर्या के साथ सरेराह मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि नवया ओझा ने उस पर अपने भाई से 15 लाख रुपये लेने और उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया। इसके बाद उसके बाल खींचकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इस झूमाझटकी के दौरान ऐश्वर्या के गले में पहनी सोने की चेन भी कहीं गिर गई और उसकी कमर में चोट आई है।
शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी नवया ओझा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और मानहानि की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

