राष्ट्रवाणी: प्रधान की बेटी की शादीः जर्मनी में प्यार, ब्रिटिश दूल्हा और हिमाचल में 7 फेरेजर्मनी में प्यार और पहाड़ों में शादी, हिमाचल में प्रधान की बेटी ने विदेशी दूल्हे थॉमस संग लिए 7 फेरे, बीयर लेकर नाचे बारातीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:55 ISTHimachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग की नेहा और इंग्लैंड के थॉमस ने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया. जर्मनी में शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बदल गई है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. बीयर हाथ में लिए महिला बाराती नाचते नजर आए. ख़बरें फटाफटहिमाचल के करसोग में विदेशी दूल्हे से नेहा ने शादी रचाई.करसोग. कहते हैं कि प्यार की कोई हदें नहीं होती. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के की खूबसूरत वादियों में विदेशी दूल्हे ने पहाड़ी दुल्हन संग साथ फेरे लिए और इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दूल्हे की तरफ से आए गए महेमानों को इस दौरान हिमाचली संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिला. मंडी जिले के करसोग की कुट्टी क्षेत्र की रहने वाली नेहा और इंग्लैंड के थॉमस विवाह के बंधन में बंध गए. खास बात यह रही कि दोनों की प्रेम कहानी जर्मनी में शुरू हुई, जहां नेहा और थॉमस एक यूनिवर्सिटी में नौकरी करते थे. साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया. अपने इस फैसले को परिवारों की सहमति से विवाह में बदलने के लिए इंग्लैंड से दूल्हा थॉमस बारात लेकर हिमाचल के करसोग पहुंचा. यहां हिंदू रीति-रिवाजों और पारंपरिक रस्मों के साथ दोनों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ. शादी में इंग्लैंड से पहुंची बारात विशेष आकर्षण का केंद्र रही. विदेशी मेहमानों ने भी हिमाचली संस्कृति, परंपराओं और विवाह की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया. पहाड़ी परंपराओं के बीच विदेशी बारातियों ने भी खूब आनंद लिया और इस यादगार शादी के साक्षी बने. मंडी जिले के करसोग की कुट्टी क्षेत्र की रहने वाली नेहा और इंग्लैंड के थॉमस विवाह के बंधन में बंध गए. नेहा पढ़ाई करने की गई थी बताया जा रहा है कि नेहा के पिता लवेशर चौहान भारतीय सेना से रिटायर हुए हैं और अभी पंचायत प्रधान हैं. करसोग में निजी स्कूल से पढ़ाई करने वाली नेहा चौहान सात साल पहले जर्मनी में हायर स्टडी के लिए गई थी. इस दौरान दूल्हे के भाई ने पालकी में बैठकर डांस किया. साथ ही दूल्हे के साथ आए मेहमानों ने भी पहाड़ी गानों पर नाटी डाली. सभी मेहमान पहाड़ी टोपी पहने हुए हिमाचली रंग में नजर आए. पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई. शादी में इंग्लैंड से पहुंची बारात विशेष आकर्षण का केंद्र रही. क्या करता है दूल्हा Advertisementनेहा की प्रारंभिक शिक्षा करसोग के रूट मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई है और फिर उन्होंने आरकेएमवी शिमला और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली में हायर स्टडी की. बाद में नेहा ने नेहा ने जर्मनी से कृषि और पर्यावरण विषय में पीएचडी की और वहीं पर नौकरी कर रही हैं. नेहा के पति थॉमस जर्मनी में स्पेस इंजीनियर हैं. दोनों परिवारों की समझ और सहमति से यह शादी हुई है. About the AuthorVinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
पढ़ने के लिए क्लिक करें|Location :Mandi,Mandi,Himachal PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:20 ISTऔर पढ़ें

