राष्ट्रवाणी: With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit… दौरा-सुरुवाल, वेस्टकोट,ढाका टोपी, नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह के ऑल ब्लैक लुक का राजदौरा-सुरुवाल, वेस्टकोट और ढाका टोपी, नेपाली पीएम बालेन शाह के ऑल ब्लैक लुक का क्या है असली राजWritten by:Last Updated:November 23, 2026, 12:26 ISTNepali प्रधानमंत्री Balen Shah All Black Dress: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय दौरे पर भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान उनकी ड्रेस चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि वे अक्सर ऑल ब्लैक लुक में ही दिखाई देते हैं. नेपाली पीएम ने भारत दौरे के लिए दौरा-सुरुवाल, वेस्टकोट के साथ ढाका टोपी पहनी है. आखिर इस ऑल ब्लैक लुक का राज क्या है. आइए इसके बारे में जानते हैं.नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी. Photo : MEA Balendra Shah Fashion Statement: नेपाल के पीएम बालेन शाह का ऑल ब्लैक लुक उनका सिग्नेचर स्टाइल है. अक्सर वे काली पोशाक ही पहनते हैं. उपरी तौर पर देखने पर ऐसा लगता है कि बालेन शाह वेस्टर्न सूट पहने हुए हैं लेकिन ऐसा नहीं है. नेपाली पीएम बालेन शाह ने जो ड्रेस पहनी है वे विशुद्ध नेपाली है और नेपाल संस्कृति का हिस्सा है. भारत यात्रा के दौरान भी बालेन शाह अपनी पारंपरिक ब्लैक ड्रेस दौरा-सुरुवाल, वेस्टकोट और ढाका टोपी पहने हुए हैं. उपर से जो वेस्टकोट पहने हैं उसमें भी नेपाली टच है. यही नेपाल का राष्ट्रीय पोशाक भी है. एक रैपर से देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में बालेन शाह का यह ऑल-ब्लैक लुक पारंपरिक राजनीति के बीच उनकी अलग और बेबाक पहचान को दर्शाता है. नेपाली पीएम बालेंद्र शाह के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर. Photo : PTI क्या-क्या पहने हैं बालेन शाह नेपाली पीएम ने पूरी तरह से नेपाली पारंपरिक पोशाक का चयन किया है, इसके बावजूद उनकी ऑल ब्लैक ड्रेस फैशन स्टेटमेंट है. उन्होंने काला दौरा सुरुवाल के साथ वेस्टकोट पहना है और पैरों में लॉन्ग बूट को चुना है. इसके साथ ही उनका सिग्नेचर ब्लैक चश्मा तो है ही. आइए उनके इस ड्रेस को डिकोड करते हैं. दौरा : बालेन शाह ने जो उपर पहन रखा है वह नेपाली पारंपरिक दौरा है. इसे आप कुर्ता या अंगरखा भी समझ सकते हैं. यह कोट के अंदर गहरे काले चारकोल रंग का पारंपरिक नेपाली कुर्ता है. इसकी खासियत यह होती है कि इसमें बटन नहीं होते. बटन की जगह अंदर और बाहर की ओर 8 डोरियां लगी होती है जो 8 देवियों का प्रतीक माना जाता है. इसका गला बैंड कॉलर स्टाइल का होता है. सुरुवाल: सुरुवाल नेपाली पारंपरिक पायजामा है. यह नीचे पैंट की तरह पहना जाता है. नेपाली पीएम ने उपर के दौरा वाला चारकोल कलर को ही सुरुवाल के लिए भी चुना है. यानी मैचिंग काले रंग का सुरुवाल पहना है, जो ऊपर से थोड़ा ढीला लेकिन घुटनों से नीचे टखनों तक चुस्त फिटेड होता है. फॉर्मल कोट और बैज : दौरे के ऊपर उन्होंने अच्छी फिटिंग वाला एक टेलर्ड गहरा चारकोल कलर का वेस्टकोट या ब्लेज़र पहना है. 19वीं सदी में जंग बहादुर राणा के समय से ही नेपाली दौरा सुरुवाल के ऊपर औपचारिक कोट पहनने की परंपरा रही है. कोट के बाएं कॉलर पर सुनहरे रंग का एक छोटा पिन बैज लगा हुआ है. यह नेपाल के राष्ट्रीय झंडे का प्रतीक है. भादगाउँले या ढाका टोपी : बालेन शाह अन्य नेताओं की तरह ही सिर पर ढाका टोपी पहने हुए है. हालांकि इसका रंग भी चारकोल कलर का है. इसे भादगाउँले टोपी भी कहा जाता है. हालांकि दोनों में कुछ फर्क भी है. भादगाउँले टोपी नेपाल की दो सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक टोपियों में से एक है. काले रंग की इस टोपी को पहनने को उच्च-स्तरीय राजकीय व औपचारिक समारोहों में इसे विशेष रूप से गरिमामय माना जाता है. ऑल ब्लैक लुक का फैशन स्टेटमेंट फैशन और स्टाइलिंग के नजरिए से देखें तो भारत दौरे पर बालेन शाह की ड्रेस हेरीटेज मीट्स मॉडर्न मिनिमलिज्म का एक बेहद प्रभावशाली उदाहरण है. इसमें पावर और शार्पनेस झलकता है. आमतौर पर राजनेता सफेद, क्रीम या हल्के रंगों का दौरा सुरुवाल पहनते हैं. इसके उलट बालेन शाह ने सिर से पांव तक मोनोक्रोमैटिक चारकोल रंग चुना है. फैशन की भाषा में ऑल-ब्लैक लुक हमेशा अधिकार, रहस्य और आधुनिकता को दर्शाता है. इस ड्रेस का विज़ुअल कंट्रास्ट भी कमाल का है. तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आइवरी क्रीम ड्रेस के बगल में बालेन शाह का ऑल-ब्लैक लुक एक बेहद आकर्षक विज़ुअल कंट्रास्ट पैदा करता है. बालेन शाह की आउटफिट में लेयरिंग का बेहतरीन संतुलन है. अंदर पहना गया पारंपरिक दौरा ढीला और पारंपरिक ड्रेप वाला है, जबकि उसके ऊपर पहना गया ब्लेजर बेहद शार्प और मॉडर्न टेलर्ड फिट में है. नीचे सुरुवाल टेपर्ड बॉटम का शानदार उदाहरण है. इसमें टखनों के पास से टेपर्ड है, जो आज के मॉडर्न स्लिम-फिट ट्राउजर्स जैसा क्लीन सिलुएट देता है. नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. Photo : PTI ब्लैक लुक का राज बालेन शाह का पारंपरिक लुक होते हुए भी ऑल ब्लैक लुक है जो पहले के नेपाली पीएम से बिल्कुल जुदा है. हालांकि इस ड्रेस से बालेन शाह ने न तो प्रोटोकॉल तोड़ा और न ही अपनी व्यक्तिगत स्टाइलिंग से समझौता किया जिसके कारण यह लुक राजकीय होने के साथ-साथ हाई-फैशन स्टेटमेंट जैसा नजर आता है. फैशन के नजरिए से देखें, तो बालेन शाह के ऑल-ब्लैक लुक में पावर ड्रेसिंग, पर्सनल ब्रांडिंग और विज़ुअल कॉन्ट्रास्ट का संतुलन में छिपा है. जहां पारंपरिक राजनीति में आमतौर पर सफेद, क्रीम या हल्के रंगों को सादगी और शांति का प्रतीक माना जाता है, वहीं काला रंग एक बिल्कुल अलग स्टाइल स्टेटमेंट देता है. ऑल-ब्लैक ड्रेस को सबसे प्रभावशाली और आत्मविश्वासी रंगों में गिना जाता है. यह बिना कुछ कहे एक गंभीरता, दृढ़ता और कंट्रोल का भाव पैदा करता है. जब पूरी आउटफिट एक ही कलर में होती है तो इसे मोनोक्रोम कहते हैं. मोनोक्रोम स्टाइलिंग का एक बड़ा फायदा यह होता है कि कपड़े के अलग-अलग हिस्सों या रंगों के टकराव से ध्यान नहीं भटकता. इससे देखने वाले का ध्यान सीधे व्यक्ति के व्यक्तित्व, मुद्रा और उपस्थिति पर केंद्रित रहता है. बालेन शाह के काले चश्मे उनके लुक की सबसे बड़ी पहचान हैं. काले रंग के कपड़ों के साथ डार्क सनग्लासेस एक सीमलेस लुक बनाते हैं जो उन्हें एक कूल और अप्रोचेबल पर अनकन्वेंशनल लुक देता है. Advertisementनेपाली मीडिया में उनके जूते पर चर्चा नेपाली सोशल मीडिया में नेपाली पीएम बालेन शाह के जूतों पर चर्चा हो रही है. दरअसल, 22 नवंबर को दिल्ली के ताजमहल होटल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स की नजर मुलाकात के दौरान पहने गए कपड़ों पर टिक गई. नेपाल के आधिकारिक दौरा कार्यक्रम की पुस्तिका में पुरुष प्रतिनिधियों के लिए फॉर्मल कपड़ों के साथ काले रंग के लेस वाले जूते पहनने का निर्देश था. लेकिन बालेन शाह काले कपड़ों और काली ढाका टोपी में नजर आए, लेकिन उनके जूते बिना लेस वाले बूट स्टाइल के थे. सोशल मीडिया में इसे लेकर कई तरह की बहसें हो रही हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें . आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी. About the AuthorWith 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 23, 2026, 12:26 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- दुनिया का अनोखा गांव जहां रहते हैं सिर्फ 3 लोग, कहानी कर देगी हैरान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

