राष्ट्रवाणी: मेष, वृष और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलSaptahik Rashifal 23 to 29 November 2026: मेष राशि वालों पर इस सप्ताह काम का बढ़ेगा बोझ, वृष वालों को धन और पारिवारिक सुख की होगी प्राप्ति, मिथुन वाले बड़े फैसले लेने से बचें!Written by:Edited by:Last Updated:November 23, 2026, 12:24 ISTWeekly Horoscope 23 to 29 November 2026: नवंबर का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला तो वृषभ वालों के लिए शुभ रहेगा. वहीं मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने विरोधियों की बातों को नज़रअंदाज़ करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा. वृष राशि वाले सुख-सुविधाओं और विलासिता से जुड़ी चीज़ों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं और रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा. मिथुन राशि वालों के परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा और जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा नज़र आएगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 23 से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2026 नवंबर का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपके काम तेज़ी से आगे बढ़ते दिखाई देंगे, वहीं उत्तरार्ध में काम से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगी. इस सप्ताह आपको अक्सर ऐसा लगेगा जैसे चीज़ें पीछे छूट रही हैं. आपके लोग भी आपको कई बातों के लिए डाँटते नज़र आएँगे. मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने विरोधियों की बातों को नज़रअंदाज़ करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा. चूँकि सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको काम में सफलता मिलने की अधिक संभावना है, इसलिए इस दौरान पूरी लगन के साथ अपने नियोजित कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विरोधी समझौते का प्रस्ताव दे सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान बाज़ार में फंसे पैसे निकालने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा वर्ग पर इस दौरान काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग ना मिलने से मन व्यथित रहेगा. अविवाहित लोग विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं. भाग्यशाली रंग: लाल भाग्यशाली अंक: 7 वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabha Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2026 वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह शुभ है. इस सप्ताह आपको धन, विलासिता और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर किसी विशेष कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है, या आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य-उत्तरदायित्व मिल सकता है. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की स्थानांतरण की बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी हो सकती है. इस सप्ताह आप आर्थिक निर्णय बहुत सोच-समझकर लेते नज़र आएंगे. अगर आप लंबे समय से ज़मीन-मकान खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधाओं और विलासिता से जुड़ी चीज़ों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा. इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांस करने के कई मौके मिलेंगे. आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है. Advertisementभाग्यशाली रंग: काला भाग्यशाली अंक: 1 मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2026 मिथुन राशि वालों को नवंबर का अंतिम सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेते समय दिल के साथ-साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछताना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर या असमंजस की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला ना लें. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उन लोगों से बहुत सावधान रहने की ज़रूरत होगी, जो आपके सामने आपकी तारीफ़ करते हैं और पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. रिश्तों के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है. आपके लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे. आप एक-दूसरे के प्रति समर्पित नज़र आएंगे. लोग आपकी जोड़ी की तारीफ़ करेंगे. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. आपका जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा नज़र आएगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. भाग्यशाली रंग: बैंगनी भाग्यशाली अंक: 6About the Authorचिराग, 18 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने भारतीय ज्योतिषी हैं, जो करियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
सटीक भविष्यवाणियां करने के लिए वे वैदिक और…Location :OtherFirst Published :November 23, 2026, 12:24 ISTऔर पढ़ें

