राष्ट्रवाणी: बच्चों की अच्छी सेहत और मजबूत हड्डियों के लिए माता-पिता अक्सर कैल्शियम और विटामिन-D सप्लीमेंट्स पर ध्यान देते हैं. लेकिन सिर्फ दवाओं और हेल्थ ड्रिंक्स से हड्डियों का पूरा विकास नहीं होता. इसके लिए बच्चों का रोजाना खेलना और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी जरूरी है. दौड़ना, कूदना और रस्सी कूदने जैसी गतिविधियां हड्डियों को मजबूती देने में मदद करती हैं. बच्चों की हड्डियां शारीरिक गतिविधियों के दौरान पड़ने वाले दबाव के अनुसार मजबूत होती हैं. जब बच्चे दौड़ते, कूदते या खेलते हैं, तो उनकी हड्डियों पर हल्का दबाव पड़ता है. इससे शरीर को हड्डियों को मजबूत बनाने का संकेत मिलता है. इसे Wolff’s Law के नाम से जाना जाता है. इसलिए बच्चों को केवल घर के अंदर बैठकर पढ़ाई या मोबाइल चलाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए. रोजाना बाहर खेलने से उनकी हड्डियों के विकास के साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहतर होती है. इसके अलावा, बाहर खेलने से उन्हें प्राकृतिक धूप भी मिलती है, जो शरीर में विटामिन-D बनने में मदद करती है. बच्चों को रोजाना कम से कम 60 मिनट शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना चाहिए. इसमें दौड़ना, रस्सी कूदना, फुटबॉल, बैडमिंटन और हॉपस्कॉच जैसे खेल शामिल किए जा सकते हैं. हड्डियों को मजबूत बनाने वाली गतिविधियां सप्ताह में कम से कम तीन दिन जरूर करानी चाहिए. हर बच्चे की उम्र और क्षमता के अनुसार खेल का चुनाव करना जरूरी है. साइकिल चलाना और तैराकी भी सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन इनमें हड्डियों पर दौड़ने और कूदने जितना दबाव नहीं पड़ता. इसलिए बच्चों की दिनचर्या में अलग-अलग तरह के खेल शामिल करना बेहतर रहता है. बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम, विटामिन-D और प्रोटीन से भरपूर भोजन भी जरूरी है. दूध, दही, दालें, हरी सब्जियां और प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ उनकी डाइट का हिस्सा होने चाहिए. हर बच्चे को अलग से कैल्शियम या विटामिन-D की गोलियां देने की जरूरत नहीं होती. अगर बच्चे की डाइट में पोषक तत्वों की कमी है या उसे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं. बिना सलाह के बच्चों को सप्लीमेंट देना सही नहीं है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी
- फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-सैमसंग के मॉडल भी – फ्लिपकार्ट black friday सेल डिस्काउंट ऑफर on 65 inch 4k smart tv under 50000 – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में सजी छत्तीसगढ़ की दुर्लभ धरोहर, सोने की स्याही वाली पांडुलिपि, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से CG High Court का इनकार, नौकरी के नाम पर लोगों से ठगे थे 13.50 लाख – राष्ट्रवाणी
- 6 साल बाद पति से तलाक लेंगी Sapna Choudhary, हरियाणवी डांसर ने बताई शादी टूटने की असली वजह? – sapna choudhary divorce with husband veer sahu after six year of wedding due to this reason – राष्ट्रवाणी
- ‘धुरंधर से भी बड़ी हिट…’, राकेश बेदी को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकी – rakesh bedi ek duuje ke liye was a bigger hit than dhurandhar recalls actor got death threats – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर महिला से 6.89 लाख की ठगी – राष्ट्रवाणी

