राष्ट्रवाणी: सर्दियों के मौसम में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो धरती का स्वर्ग यानी कश्मीर यकीनन आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। IRCTC के साथ करें जन्नत-ए-कश्मीर की सैर (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
जरा सोचिए… आप एक ऐसी जगह पर हैं जहां चारों तरफ बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ हों और डल झील के किनारे बिताई गई एक खूबसूरत शाम। अक्सर हम तस्वीरों और फिल्मों में जन्नत-ए-कश्मीर की इन वादियों को देखकर आह भरते हैं और सोचते हैं कि काश हम भी वहां होते। बता दें, आपकी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए IRCTC लाया है ‘LTC अप्रूव्ड विंटर स्पेशल कश्मीर पैकेज’।
भुवनेश्वर से शुरू होने वाले इस सफर में आप कश्मीर के उन नजारों को अपनी आंखों से देखेंगे, जो जिंदगी भर की मीठी यादें बन जाएंगे। आइए, जान लीजिए इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स। यह एक हवाई यात्रा है, जो 9 जनवरी 2027 को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 14 जनवरी 2027 को वापस लौटेगी।
यानी आप पूरे 5 रात और 6 दिन कश्मीर की खूबसूरत वादियों में बिताएंगे। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस टूर में सिर्फ 19 लोगों के लिए ही सीटें मौजूद हैं। इस पैकेज की ‘कम्फर्ट क्लास’ के लिए आपको अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे: आपकी यात्रा भुवनेश्वर से शुरू होकर दिल्ली के रास्ते श्रीनगर पहुंचेगी।
होटल पहुंचकर लंच करने के बाद, आप अपनी जेब से खर्च करके डल झील में शिकारे की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। रात का खाना और आराम श्रीनगर के ही होटल में होगा। नाश्ते के बाद आप पूरे दिन के लिए सोनमर्ग घूमने निकलेंगे।
यहां आप अपने पैसों से खच्चर किराये पर लेकर मशहूर थाजीवास ग्लेशियर तक जा सकते हैं। दिनभर घूमने के बाद शाम को वापसी श्रीनगर होगी, जहां आपको डिनर मिलेगा। तीसरे दिन की सुबह आपको ‘फूलों की घाटी’ गुलमर्ग ले जाएगी।
अगर आप चाहें, तो यहां भी अपनी तरफ से पैसे देकर गोंडोला राइड का मजा ले सकते हैं या फिर खिलनमर्ग तक जा सकते हैं। रात के ठहराव के लिए आपको वापस श्रीनगर आना होगा। इस दिन आप श्रीनगर से पहलगाम की तरफ बढ़ेंगे।
रास्ते में अवंतीपुरा के पुराने खंडहर और केसर के खेत आपके सफर को और भी खूबसूरत बना देंगे। पहलगाम पहुंचकर आप खुद के खर्च पर ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ की सैर कर सकते हैं। इस रात आप पहलगाम के ही होटल में रुकेंगे।
पहलगाम से नाश्ता करके आप वापस श्रीनगर लौटेंगे। इस दिन आपको शंकराचार्य मंदिर, हजरतबल दरगाह और शालीमार, चश्मेशाही, परीमहल जैसे खूबसूरत मुगल गार्डन घुमाए जाएंगे। शाम को डल झील के ‘चार-चिनार’ देखने का मौका मिलेगा।
सबसे खास बात, इस रात आपको मौसम साफ रहने पर एक शानदार डीलक्स हाउस-बोट या होटल में रुकने का मौका मिलेगा। छठे दिन सुबह नाश्ते के बाद आपको श्रीनगर एयरपोर्ट छोड़ दिया जाएगा, जहां से आप दिल्ली होते हुए वापस भुवनेश्वर लौट आएंगे। दोपहर का खाना, फ्लाइट का खाना और स्मारकों की एंट्री टिकट आपके पैकेज में नहीं हैं।
डल झील या गुलमर्ग में किसी भी तरह की राइड, गाइड की फीस, टिप और आपके निजी खर्चे आपको खुद उठाने होंगे। अगर किसी वजह से आप नहीं जा पाते हैं, तो: यह टूर आपको सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके कश्मीर की असल सुंदरता दिखाने का एक शानदार मौका है।

