राष्ट्रवाणी: बेड का गद्दा हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. अच्छी नींद के लिए गद्दे का सही होना जरूरी है, लेकिन कई बार लोग सालों तक एक ही गद्दे का इस्तेमाल करते रहते हैं. उन्हें लगता है कि जब तक गद्दा फट न जाए, उसे बदलने की जरूरत नहीं है. जबकि ऐसा नहीं है. समय के साथ गद्दे की मजबूती और आराम देने की क्षमता कम होने लगती है. ऐसे में सवाल है कि गद्दे को कितने साल बाद बदलना चाहिए और कैसे पता चलेगा कि अब इसकी एक्सपायरी आ गई है. गद्दे की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती, लेकिन यह उसकी उम्र इस्तेमाल और गुणवत्ता पर निर्भर करती है. आमतौर पर अच्छी क्वालिटी का गद्दा 7 से 10 साल तक चलता है. फोम, मेमोरी फोम, लेटेक्स और स्प्रिंग वाले गद्दों की उम्र अलग-अलग होती है. कुछ गद्दे सही देखभाल के साथ इससे ज्यादा समय तक भी चल जाते हैं, जबकि कम क्वालिटी वाले गद्दे जल्दी खराब हो जाते हैं. अगर गद्दे का इस्तेमाल रोजाना होता है या उस पर ज्यादा वजन पड़ता है तो उसकी सर्विस कम हो जाती है. इसलिए केवल साल गिनने के बजाय उसकी हालत पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर गद्दे के बीच में गड्ढा बन गया है या उसका कोई हिस्सा दब गया है तो यह उसे बदलने का संकेत होता है. इसके अलावा, अगर गद्दे पर लेटने के बाद शरीर में दर्द, कमर में अकड़न या गर्दन में परेशानी महसूस होती है तो इसकी वजह गद्दे का सही सहारा न दे पाना होता है. गद्दे से आवाज आना, स्प्रिंग बाहर निकलना, फोम का टूटना या उसका असमान हो जाना भी खराब होने के संकेत हैं. गद्दे को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने के लिए उसकी नियमित सफाई जरूरी है. समय-समय पर गद्दे को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें और उस पर बिछी चादर को नियमित रूप से बदलें. गद्दे को नमी से बचाएं, क्योंकि इससे फफूंदी और बदबू की समस्या होती है. गद्दे को पलटने या उसकी दिशा बदलने से पहले कंपनी के निर्देश जरूर देखें, क्योंकि हर गद्दे को पलटना जरूरी नहीं होता. गद्दे पर कूदने या एक ही जगह लगातार ज्यादा दबाव डालने से भी बचें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी
- गुरुपर्व पर बनाना है गुरुद्वारे वाला कड़ा प्रसाद? आटा, घी और चीनी का सही अनुपात है जरूरी, ये रही सीक्रेट रेसिपी – want to make gurdwara style kada prasad on gurpurab right ratio of flour ghee and sugar is essential here is secret recipe – राष्ट्रवाणी
- फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-सैमसंग के मॉडल भी – फ्लिपकार्ट black friday सेल डिस्काउंट ऑफर on 65 inch 4k smart tv under 50000 – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में सजी छत्तीसगढ़ की दुर्लभ धरोहर, सोने की स्याही वाली पांडुलिपि, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से CG High Court का इनकार, नौकरी के नाम पर लोगों से ठगे थे 13.50 लाख – राष्ट्रवाणी
- 6 साल बाद पति से तलाक लेंगी Sapna Choudhary, हरियाणवी डांसर ने बताई शादी टूटने की असली वजह? – sapna choudhary divorce with husband veer sahu after six year of wedding due to this reason – राष्ट्रवाणी

