राष्ट्रवाणी: कार्तिक पूर्णिमा और गुरुपर्व पर गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद बनाने की विधि बताई गई है। गुरुपर्व के लिए कड़ा प्रसाद रेसिपी (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव भी है, जिसे हम गुरुपर्व के नाम से जानते हैं।
इस दिन जब सब गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाते हैं, तो वहां मिलने वाला कड़ा प्रसाद स्वाद में जितना खास लगता है, उसे मुश्किल ही कोई भूल पाए। अगर आप गुरुपर्व के खास मौके पर ऐसा ही कड़ा प्रसाद घर पर बनाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए सही सामग्री और उसकी बराबर मात्रा बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी: गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहला स्टेप है एक बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उसे गैस पर रखें।
इसमें 1 कप चीनी डालकर तब तक गर्म होने दें, जब तक इसमें चीनी अच्छी तरह से न घुल जाए। दूसरी तरफ एक भारी तले वाली कड़ाही गैस पर रखकर 1/2 कप देसी घी डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें। इसके बाद कड़ाही में 1 कप गेहूं का आटा डालकर इसे धीमी आंच पर ही धीरे-धीरे चम्मच से चलाते हुए भून लें।
आटे को भूनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो कड़ाही से न ही चिपके और जले तो बिल्कुल भी नहीं। इसे 10-15 मिनट तक भूनने के बाद अगर उसमें खुशबू आने लगे, तो इसमें तैयार की गई चाशनी धीरे-धीरे डालें। इस दौरान चम्मच से मिश्रण को चलाते रहना है, वरना गांठे बन सकती हैं।
चाशनी डालने के बाद चम्मच से चलाते हुए मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाना है। जब लगे कि मिश्रण गाढ़ा होने रहा है या कड़ाही छोड़ने लगा है तो समझें कि कड़ा प्रसाद तैयार है। इसकी एक और पहचान यह है कि हलवा तैयार होने के बाद हल्का चमकदार दिखाई देता है।
इससे आटे के पकने के बारे में पता चलता है। कड़ा प्रसाद बनाते समय सभी सामग्री का सही अनुपात बहुत जरूरी है, खासकर कि पानी और चीनी का ताकि उसका स्वाद और टेक्स्चर न बिगड़े। इसके अलावा, प्रसाद बनाते समय हमेशा भारी तले वाले बर्तन का ही इस्तेमाल करें।

