राष्ट्रवाणी: सर्दियों में रूखी त्वचा और डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए नीम और एलोवेरा का होममेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू फायदेमंद। DIY एंटी-डैंड्रफ शैंपू (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में हवा में कम नमी त्वचा को रूखा करने के साथ ही स्कैल्प में भी ड्राइनेस और खुजली बढ़ा देती है।
ऐसे में डैंड्रफ का होना आम बात है, पर उसे नजरअंदाज कर देना आगे चलकर बालों के झड़ने का बड़ा कारण बन सकता है। वहीं, बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी कई बार बेअसर नजर आते हैं, तो आइए आपको घर पर ही एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने और उसे लगाने की सही विधि बताते हैं। घर के बने शैंपू की सबसे खास बात यह है कि इसके साइड इफेक्ट्स बहुत कम देखने को मिलते हैं।
इसे बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स : घर पर डैंड्रफ के लिए शैंपू बनाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले 3-4 टुकड़े शिकाकाई, 4-5 टुकड़े रीठा और 1 चम्मच मेथीदाना को रातभर भिगोकर रख देना है। अगली सुबह एक बड़े बर्तन को गैस पर रखें और उसमें रातभर भिगोई हुई सारी सामग्री के साथ 2-3 कप पानी डालकर उबाल लें।
इसे कम से कम 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालना है। यह तरीका अर्क निकालने में मदद करेगा। फिर गैस बंद कर मिश्रण को थोड़ी देर खुली हवा में ठंडा होने के लिए रख दें।
अगले स्टेप में रीठा और शिकाकाई के बीज निकालकर अलग करें और मिश्रण को मिक्सी में पीस लें। अब इसे छानकर मिश्रण में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल अच्छे से मिला लें। इस तरह तैयार है घर का बना एंटी-डैंड्रफ होममेड शैंपू।
जब भी बाल धोएं तो 1-2 चम्मच शैंपू लेकर इसे बालों की जड़ों में अप्लाई करें। इसे 2-3 मिनट तक लगाए रखने के बाद स्कैल्प में मसाज करते हुए सिर पर पानी डालें। इसके बाद साफ पानी से बाल धो लेने है।
हफ्ते में 2 बार इस हर्बल शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है। रीठा और शिकाकाई में नेचुरल क्लेंजर के गुण होते हैं, इसमें शामिल सैपोनिन नामक तत्व स्कैल्प से गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद करता है। वहीं, एलोवेरा और मेथीदाना डैंड्रफ को दूर कर बालों में चमक बनाए रखने का काम करते हैं।
Disclaimer: हर किसी का हेयर टाइप अलग होता है, इसलिए इसके रिजल्ट्स भी अलग-अलग हो सकते हैं। इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

