राष्ट्रवाणी: तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखातान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखाWritten by:Last Updated:November 23, 2026, 12:35 ISTBreakup Story: प्रेम जितना खूबसूरत होता है और आनंद से पूर्ण होता है, विरह उतना ही भयानक और दर्द से भरा होता है. यही वजह है कि विरह यानी कि ब्रेकअप को लेकर दुनिया के तमाम कहानीकारों, कवियों और शायरों ने कलाम लिखे हैं. ऐसा ही एक कलाम है तान्या और तनुज की. जिनके बीच प्रेम बहुत ही गहरा था. लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो तान्या को देखने के लिए तनुज को वर्षों का इंतजार करना पड़ा. तान्या-तनुज की लव स्टोरी. (एआई इमेज)तान्या को किसी दूसरी लड़के के साथ देख, मैं पूरी तरह से टूट चुका था. मेरे सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं. इतने वर्षों के इंतजार का ऐसा सिला देख मुझे अपनी ही आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था. कई बार खुद को लगा कि यह सब एक सपना है. अभी आंखें खोलूंगा और यह जो सबकुछ घट रहा है, वह खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं था. यह सब मेरी ही आंखों के सामने घट रहा था और मैं बस चुपचाप देख रहा था. और कर भी क्या सकता था मैं. मैंने तो उस वक्त भी कुछ नहीं किया, जब तान्या मेरे कमरे से अपना सामान समेटकर जा रही थी. तब भी मैं चुपचाप खड़ा था और उसे एकटक निगाहों से देखे जा रहा था और आज भी बस देख ही रहा हूं. तान्या को मेरी इस आदत से हमेशा शिकायत रहती थी. वह कहती थी कि तनुज यूं ही चुपचाप खड़े रहना कब छोड़ोगे. कभी तो कुछ कहो, कुछ करो. लेकिन नहीं तुम हमेशा बस ऐसे ही बुत बनकर खड़े रहते हो. लेकिन मैं तान्या को कैसे समझाता कि मुझे ऐसे हालातों में कुछ भी समझ नहीं आता. मैं शब्दों के ताने-बाने नहीं बुन पाता कि मैं कुछ कह सकूं. मैं समझा सकूं. तान्या जब उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से बाहर निकलने लगी तो मैं भी उसके पीछे चल पड़ा. लेकिन तान्या की नजरों से बचते हुए. मुझे इस बात का डर नहीं था कि तान्या मुझे कहीं देख न ले. मुझे तान्या के गुस्से से डर लगता था. लेकिन गुस्से में भी वह इतनी ही खूबसूरत लगती थी, जैसे चटक धूप में सूरज की लालिमा दिखती है. तान्या जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे मैं भी चलता गया. लेकिन एक जगह अचानक से तान्या रुकी और पीछे मुड़ गई. मैं उसकी नजरों से बचने के चक्कर में पीछे आ रहे शख्स से टकरा गया और मैं वहीं फर्श पर गिर गया. इन सबके बीच तान्या ने मुझे देख लिया. मैं वहीं फर्श पर नजरे छिपाए हुए बैठा रहा. मैं ऊपर की तरफ नहीं देख रहा था, जिधर तान्या खड़ी थी. मैं बस अपने आप को उसकी नजरों से अभी भी बचा रहा था. वहीं एक शख्स मेरी तरफ हाथ बढ़ाकर मुझे उठाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन न तो मैं तान्या की तरफ देख रहा था और न ही उस हाथ की तरफ, जो मेरी मदद के लिए आगे आया था. मैं बस छिपती हुई नजरों से देखा कि तान्या अपने रास्ते की तरफ मुड़ी और चलती चली गई. मैं भी शख्स के हाथ को अनदेखा करते हुए, अपने आप से उठा और खुद को झाड़ते हुए चला गया. इस वक्त मुझे मिर्जा गालिब का शेर याद आया कि निकलना खुल्द से आदम का सुनते आए हैं लेकिन, बहुत बे-आबरू हो कर चिरे कूचे से हम निकले. (नोट- यह कहानी काल्पनिक है. इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है) About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

