राष्ट्रवाणी: दुनिया का अनोखा गांव जहां रहते हैं सिर्फ 3 लोग, कहानी कर देगी हैरानदुनिया का अनोखा गांव जहां रहते हैं सिर्फ 3 लोग, सर्दियों में बर्फ पिघलाकर पीते हैं पानी! कहानी कर देगी हैरानWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:34 ISTहिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में कागती नाम का एक अनोखा गांव बसा है, जहां सिर्फ एक घर और एक ही परिवार रहता है. यहां सर्दियों में तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच जाता है. परिवार खेती और पशुपालन के सहारे मुश्किल हालात में अपनी जिंदगी गुजार रहा है.Intresting Fact : शहरों की भीड़भाड़, गाड़ियों का शोर और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक ऐसी जगह भी मौजूद है, जहां न बाजार की हलचल है और न ही आसपास घरों की लंबी कतारें. यहां पूरा गांव सिर्फ एक घर से बना है और उसमें एक ही परिवार रहता है. सुनने में भले ही यह किसी फिल्म की कहानी लगे, लेकिन हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी में ऐसा अनोखा गांव बसा हुआ है. इसका नाम कागती है. यहां की जिंदगी जितनी शांत दिखाई देती है, उतनी ही मुश्किलों से भरी भी है. मशहूर यूट्यूबर रविंदर बिश्नोई ने अपने चैनल ‘The Young Monk’ पर इस अनोखी जगह का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोग इस गांव के बारे में जानने को उत्सुक हैं. एक घर और एक परिवार से बसा है पूरा गांव स्पीति घाटी में काजा से आगे पहाड़ों के बीच बसे कागती गांव में शेरिंग का परिवार रहता है. खास बात यह है कि इस परिवार की पांचवीं पीढ़ी भी इसी जगह अपना जीवन बिता रही है. शेरिंग बताते हैं कि उनके परिवार में कुल पांच से छह सदस्य हैं, लेकिन फिलहाल तीन लोग ही गांव में रह रहे हैं. यहां खेती और पशुपालन ही आमदनी का मुख्य जरिया है. परिवार अपने खेतों में जौ, आलू और काले मटर उगाता है. जरूरत के लिए अनाज रखने के बाद बची हुई उपज बाजार में बेच दी जाती है. माइनस 20 डिग्री में कैसे कटती है जिंदगी?
Advertisementकागती में सर्दियों का मौसम किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता. यहां तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच जाता है और बर्फबारी के कारण रास्ते भी बंद हो जाते हैं. शेरिंग के अनुसार, पहले उनके दादा-दादी के समय में 8 से 10 फीट तक बर्फ जमा हो जाती थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव के चलते बर्फबारी कम हो गई है. सर्दियों की तैयारी परिवार कई महीने पहले से शुरू कर देता है. नवंबर में ही पांच से छह महीने का राशन और ईंधन इकट्ठा कर लिया जाता है. रास्ते बंद होने पर पैदल चलकर ही आना-जाना पड़ता है. इतना ही नहीं, ठंड में पानी की पाइपलाइन जम जाती है तो कई बार बर्फ पिघलाकर पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है. स्नो लेपर्ड के डर के बीच जी रहा परिवार यह परिवार अपनी जरूरतों के लिए काफी हद तक खुद पर निर्भर है. सर्दियों में भेड़-बकरियों की ऊन से शॉल और गलीचे तैयार किए जाते हैं. हालांकि, जंगली जानवरों का खतरा यहां हमेशा बना रहता है. शेरिंग बताते हैं कि एक बार हिम तेंदुआ उनके घर में घुस आया था और गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया था. इस घटना के बाद पशुओं की सुरक्षा के लिए ग्राम समुदाय और कुछ संस्थाओं की मदद से घर के ऊपर खास जाली लगवाई गई. आवारा कुत्तों और जंगली जानवरों के खतरे के कारण परिवार ने भेड़-बकरियां पालना भी कम कर दिया है. आधुनिक सुविधाओं से दूर कागती की कहानी बताती है कि पहाड़ों में जिंदगी सिर्फ खूबसूरत नजारों तक सीमित नहीं है. यहां रहने वाले लोगों को हर दिन मौसम, दूरी और प्राकृतिक चुनौतियों से जूझना पड़ता है. इसके बावजूद शेरिंग का परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन और परंपराओं से जुड़ा हुआ है. एक घर में सिमटा यह गांव अपनी अनोखी पहचान और संघर्ष भरी जिंदगी के कारण लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है.About the AuthorMultimedia ProducerKirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Other IndiaFirst Published :November 23, 2026, 12:34 ISTऔर पढ़ें

