राष्ट्रवाणी: संभल के 600 साल पुराने पंचमुखी पातालेश्वर शिव मंदिर में पंचमुखी शिवलिंगसंभल के 600 साल पुराने पंचमुखी पातालेश्वर शिव मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग, यहां झाड़ चढ़ाने से चर्मरोग से मिलती है राहत, जाने मान्यताEdited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:12 ISTSambhal Famous Shiv Temple: संभल के पातालेश्वर मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजमान पंचमुखी शिवलिंग है. आमतौर पर मंदिरों में एकमुखी शिवलिंग के दर्शन होते हैं. लेकिन यहां भगवान शिव पांच मुखों के साथ विराजमान हैं. यही विशेषता इस मंदिर को अन्य शिव मंदिरों से अलग पहचान दिलाती है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर की एक अनोखी मान्यता भी श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रचलित है. भगवान शिव को झाड़ू चढ़ाने से चर्म रोगों से राहत मिलती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.ख़बरें फटाफट मनन यादव/ संभल: जिले में स्थित प्राचीन पातालेश्वर मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है. करीब 600 से 700 साल पुराने बताए जाने वाले इस मंदिर में विराजमान पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर की सबसे खास मान्यता यह है कि यहां झाड़ू चढ़ाने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है. इसी आस्था के चलते दिल्ली मध्य प्रदेश अहमदाबाद सहित कई राज्यों से भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं. मुगल काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास मंदिर के पुजारी नितिन मिश्रा ने बताया कि पातालेश्वर मंदिर का इतिहास मुगल काल से भी पुराना बताया जाता है. मान्यता यह है कि यहां विराजमान शिवलिंग धरती के भीतर यानी पाताल से प्रकट हुआ था. जिसके चलते मंदिर का नाम पातालेश्वर पड़ा था. उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में इस स्थान पर खुदाई कराई गई थी. खुदाई के दौरान पाताल से जल निकल आया लेकिन शिवलिंग का कोई छोर नहीं मिल सका. इसके बाद इस स्थान को मंदिर के रूप में स्थापित कर दिया गया. तभी से यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना निरंतर होती आ रही है. Advertisementमंदिर में विराजमान हैं पंचमुखी शिवलिंग पातालेश्वर मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजमान पंचमुखी शिवलिंग है. आमतौर पर मंदिरों में एकमुखी शिवलिंग के दर्शन होते हैं. लेकिन यहां भगवान शिव पांच मुखों के साथ विराजमान हैं. यही विशेषता इस मंदिर को अन्य शिव मंदिरों से अलग पहचान दिलाती है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर की एक अनोखी मान्यता भी श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रचलित है. भगवान शिव को झाड़ू चढ़ाने से चर्म रोगों से राहत मिलती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसी विश्वास के चलते बड़ी संख्या में लोग अपनी मन्नत लेकर मंदिर पहुंचते हैं और बाबा को झाड़ू अर्पित करते हैं. इस परंपरा में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं. और यह धार्मिक आस्था और स्थानीय मान्यता इसका कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है. सावन में लगता है मेला महाआरती में उमड़ती है भीड़ सावन के महीने में पातालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है. मंदिर में बाबा का मेला भी लगता है सावन के प्रत्येक सोमवार को सुबह और शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है.यह पर शाम की महाआरती में करीब 400 से 500 श्रद्धालु शामिल होते हैं. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. पिता के बाद अब बेटा संभाल रहा मंदिर की सेवा मंदिर की सेवा और पूजा-पाठ की परंपरा को परिवार आगे बढ़ा रहा है. पहले उनके पिता मंदिर की सेवा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते थे. उनके बाद अब वे स्वयं इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं. बाबा की नियमित पूजा-अर्चना महाआरती और मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है. आस्था इतिहास और अनोखी परंपराओं का संगम बना संभल का पातालेश्वर मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन हों या झाड़ू चढ़ाने की अनूठी मान्यता यह मंदिर अपनी अलग पहचान के चलते दूर-दूर तक भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sambhal,Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

