राष्ट्रवाणी: ‘डील नहीं हुई तो होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को भुगतने की धमकी’डील नहीं हुई तो होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, नाकेबंदी तोड़ी तो गर्त में पहुंचा देंगे जहाजWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:11 ISTDonald Trump Warns Iran another Strike: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के आसार तो खत्म ही दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच पश्चिम एशिया में एक बार फिर से जंग भड़कने के आसार नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने इस आशंका को ये कहकर भड़का दिया है कि डील नहीं होगी तो वे जंग के लिए तैयार हैं. ख़बरें फटाफटट्रंप का ऐलान, फिर हो सकता है युद्ध. Donald Trump Warns Iran another Strike: पश्चिम एशिया में एक बार से जंग भड़कने के आसार नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ संकेत दिया है कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो वे नए साल में फिर से सैन्य हमले शुरू कर सकते हैं. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा कि वे युद्ध दोबारा शुरू करने का मन बना रहे हैं. इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जहाजों को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश करेंगे तो उन्हें सीधा गर्त यानि समुद्र की तलहटी में भेज दिया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप की बातों से उनका गुस्सा साफ झलक रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को ‘प्रोफेशनल टैप डांसर’ की उपाधि दी और उनके साथ बातचीत को बेकार बताया. डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में मिडटर्म चुनावों का भी जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के बाद ईरान और आक्रामक हो गया है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखी है. ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि ईरान चुनौती दे, ताकि अमेरिकी नौसेना जवाब दे सके. वहीं ईरान कह रहा है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार है, लेकिन बातचीत जारी है. लगातार हिंसा की घटनाएं आ रहीं सामने जमीन और समुद्र पर होने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. होर्मुज के पास दो तेल टैंकरों में आग लग गई. उधर ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी प्रेडेटर ड्रोन मार गिराया और बहरीन में अमेरिकी रडार सिस्टम पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला . बहरीन का कहना है कि ईरान ने नागरिक औद्योगिक सुविधा पर भी हमले किए हैं. क्या वाकई हमले हो सकते हैं?
ट्रंप के बयान और मौजूदा सैन्य तैनाती को देखें तो संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. अमेरिका के पास क्षेत्र में मजबूत नौसैनिक उपस्थिति है. समुद्र में नाकाबंदी पहले से लागू है और अगर बातचीत पूरी तरह ठप हो गई और ईरान से और हमले हुए तो ट्रंप दबाव में आ सकते हैं. हालांकि कूटनीति अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. दोनों पक्ष बातचीत का दावा कर रहे हैं. क्षेत्रीय देश भी शांत रहने की अपील कर रहे हैं. इसलिए तुरंत बड़े युद्ध की बजाय सीमित हमलों की संभावना ज्यादा दिखती है. अगर हमले हुए तो फायदे और नुकसान दोनों होंगे. अमेरिकी पक्ष से देखें तो ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो सकती है. ड्रोन और मिसाइल हमलों पर अंकुश लग सकता है. नाकाबंदी सख्त करने से ईरानी तेल निर्यात प्रभावित होगा लेकिन नुकसान भी भारी हो सकता है. Advertisementस्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण मार्ग है. यहां होने वाली अस्थिरता से तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं. क्षेत्रीय युद्ध फैलने का खतरा बढ़ जाएगा. हूती और अन्य समूह और सक्रिय हो सकते हैं. अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर जवाबी हमले हो सकते हैं. बातचीत जारी है लेकिन जमीनी घटनाएं तनाव बढ़ा रही हैं. ट्रंप की चेतावनी साफ संदेश देती है- समझौता नहीं तो सैन्य विकल्प खुला है. ऐसे में अगले कुछ हफ्ते तय करेंगे कि खाड़ी शांत रहेगी या फिर आग भड़केगी.About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 23, 2026, 11:11 ISTऔर पढ़ें

