राष्ट्रवाणी: Prevent Insects In Wheat Flour: गेहूं का आटा हर घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों में से एक है. इससे रोटी, पराठे, मिठाई और कई दूसरी चीजें बनाई जाती हैं. रोज-रोज आटा खरीदने की परेशानी से बचने के लिए लोग अक्सर इसे ज्यादा मात्रा में खरीदकर घर में रख लेते हैं. लेकिन अगर आटे को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो कुछ ही समय में इसमें गांठें पड़ सकती हैं या कीड़े लग सकते हैं. ऐसे में पूरा आटा इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता. खासकर बदलते मौसम में आटे को संभालकर रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है. तापमान और नमी में बदलाव होने पर आटे में कीड़े लगने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए अगर आप भी घर में गेहूं का आटा ज्यादा मात्रा में रखते हैं तो उसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. कुछ आसान चीजों की मदद से आटे को लंबे समय तक इस्तेमाल के लायक रखा जा सकता है. आटे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का एक आसान तरीका है कि इसे फ्रिज में रखा जाए. इसके लिए आटे को किसी कांच के जार या एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर में भरें और फिर फ्रिज में रखें. ध्यान रखें कि कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद हो. इससे बाहर की नमी अंदर नहीं जा पाएगी और आटा जल्दी खराब होने से बच सकता है. अगर आप आटे को कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए रखना चाहते हैं तो यह तरीका काफी आसान है. बस कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखना जरूरी है. आटे को स्टोर करने के लिए स्टील का डिब्बा भी अच्छा विकल्प है. आटे के लिए नमी सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है. नमी के कारण आटा जल्दी खराब हो सकता है और उसमें गांठें भी पड़ सकती हैं. आटा भरने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. अगर संभव हो तो डिब्बे को कुछ समय धूप में भी रखें, ताकि उसमें किसी तरह की नमी न रह जाए. इसके बाद ही उसमें आटा भरें. डिब्बे को हमेशा अच्छी तरह बंद करके रखें. आटे को कीड़ों से बचाने के लिए नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए आटे के डिब्बे में करीब 4 से 5 चम्मच नमक डालने का तरीका बताया जाता है. इसे सीधे एक साथ डालने के बजाय आटा भरते समय थोड़ा-थोड़ा नमक मिलाया जा सकता है. पहले डिब्बे में आधा आटा डालें और उसमें 2 से 3 चम्मच नमक अच्छी तरह मिला दें. इसके बाद बचा हुआ आटा डालें और ऊपर से 1 से 2 चम्मच नमक डालकर फिर मिला दें. इस तरह नमक को पूरे आटे में अच्छी तरह मिलाया जा सकता है. यह तरीका आटे में कीड़े लगने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है और आटा ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने लायक रह सकता है. आटे को स्टोर करते समय डिब्बे में तेज पत्ता रखना भी एक आसान तरीका है. तेज पत्ते की तेज खुशबू कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. इसके लिए आटे के डिब्बे में एक या कुछ तेज पत्ते रख सकते हैं. जब आटे का इस्तेमाल करना हो तो तेज पत्ते को आसानी से निकाल सकते हैं. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए आसान है जो आटा बड़ी मात्रा में खरीदकर रखते हैं और उसमें कीड़े लगने की परेशानी से बचना चाहते हैं. आटा खरीदते समय सिर्फ पैकेट देखकर उसे घर न लाएं. पैकेट पर दी गई मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर चेक करें. कोशिश करें कि ज्यादा पुराना आटा न खरीदें. दिए गए सुझाव के मुताबिक आटे को मैन्युफैक्चरिंग डेट से करीब एक महीने के अंदर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. घर में आटा ज्यादा मात्रा में रखने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह कितना पुराना है. अगर आटा पहले से ही काफी पुराना है तो उसे लंबे समय तक रखने के बजाय समय पर इस्तेमाल करना बेहतर है. आटे को लंबे समय तक सही रखने के लिए सबसे जरूरी बात है कि उसे नमी से बचाकर रखा जाए. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – honor magic9 प्रो मैक्स लॉन्च dual 200mp cameras 8000mah battery – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में बिजली के खंभे हटाए बिना बना दी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क, कांग्रेस ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल – राष्ट्रवाणी
- 1 दिसंबर से नई कार खरीदना होगा महंगा! मारुति, टाटा Hyundai और Audi ने किया कीमतें बढ़ाने का एलान; कितने बढ़ेंगे दाम? – car कीमत hike maruti tata hyundai audi announce increases – राष्ट्रवाणी
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल…. – राष्ट्रवाणी
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…. – राष्ट्रवाणी
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. – राष्ट्रवाणी
- आरबीआई New Rules: आरबीआई ला रहा बैंक अकाउंट का ‘इमरजेंसी ब्रेक’! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा? – rbis new cyber fraud rules stop switch trusted person – राष्ट्रवाणी

