राष्ट्रवाणी: सर्दियों की रात में कई लोग एक अजीबोगरीब काम करते हैं. वे मोटी रजाई ओढ़ते हैं और साथ ही पंखा भी चला लेते हैं. बाहर से यह देखने में बिल्कुल बेतुका लगता है, लेकिन नींद से जुड़ी स्टडीज के मुताबिक, यह आदत दो पूरी तरह से अलग जरूरतों को एक साथ पूरा करने की कोशिश हो सकती है. एक तरफ शरीर को गर्माहट और सिकुड़न चाहिए, तो दूसरी तरफ दिमाग को ठंडी हवा और एक लगातार चलने वाली आवाज चाहिए. तो क्या यह वाकई सुकून वाली नींद का इलाज है या सिर्फ वहम या बीमारी… पहली जरूरत: रजाई का ‘सुकून’ और शरीर का ‘ठंडा’ होना हमारा शरीर रात में सोने के लिए खुद को ठंडा करता है. ‘जर्नल ऑफ फिजियोलॉजिकल एंथ्रोपोलॉजी’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शरीर के आसपास गर्मी जमा हो जाए, तो इससे रात में नींद बार-बार टूटती है. गहरी नींद कम हो जाती है. मोटी रजाई ओढ़ने पर आपकी त्वचा के ठीक बगल वाली हवा बहुत जल्दी गर्म हो जाती है. यहां पंखे की हल्की हवा उस अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालने का काम करती है, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और नींद बेहतर होती है. स्टडी यह भी कहती है कि ठंड के संपर्क में आने से नींद की अवस्थाओं में बदलाव नहीं होता, बल्कि बेडिंग र कपड़े शरीर के तापमान को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. दूसरी जरूरत: दिमाग को ‘गहरा दबाव’ और आवाज का सहारा रजाई सिर्फ गर्माहट नहीं देती, बल्कि दिमाग को एक गहरा सुकून भी देती है. ‘जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन’ में छपे रैंडमाइज्ड ट्रायल में 120 अनिद्रा के मरीजों को चार हफ्ते तक वेटेड ब्लैंकेट दिए गए. नतीजा चौंकाने वाला था. इन मरीजों के अनिद्रा के स्कोर में भारी गिरावट आई. शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके पीछे ‘डीप प्रेशर’ काम करता है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है. एक मोटी रजाई भी कुछ हद तक यही एहसास दे सकती है. इसके अलावा, पंखे की लगातार चलने वाली ‘हमिंग’ आवाज एक और काम करती है. यह ‘मास्किंग’ की तकनीक है, जिसमें एक लगातार गूंजने वाली आवाज अचानक होने वाले शोर को दबा देती है, जिससे नींद बार-बार नहीं टूटती. तीसरी जरूरत: दिमाग के लिए एक ‘सिग्नल’ अगर आप सालों से पंखा चला कर सो रहे हैं, तो आपका दिमाग उस आवाज को ‘सोने के सिग्नल’ के तौर पर पहचानने लगता है. कॉलेज के छात्रों पर हुए एक सर्वे में पाया गया कि सोने से जुड़े रूटीन और माहौल, दिमाग को जागने से नींद तक पहुंचने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर पंखा बंद हो जाए, तो अचानक फैली खामोशी अजीब लगने लगती है. यहां एक बहुत जरूरी बात समझना होगी. रिपोर्ट खुद साफ करती है कि इस आदत पर कोई भी स्टडी सीधे तौर पर यह साबित नहीं करती कि पंखा चलाने से नींद बेहतर होती है. वेटेड ब्लैंकेट वाला ट्रायल साइकियाट्रिक स्थितियों वाले वयस्कों पर था और उसमें आम रजाई का इस्तेमाल नहीं हुआ था. व्हाइट नॉइज पर हुए एक सिस्टमैटिक रिव्यू ने इसके सबूतों को ‘बहुत कम गुणवत्ता’ का बताया है. हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक, व्हाइट नॉइज के फायदों पर अध्ययनों के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. इस वजह से इसे एक ‘व्याख्या’ के तौर पर देखें, ‘डॉक्टर की सलाह’ के तौर पर नहीं. सर्दियों में कंबल के नीचे पंखा चलाना कोई सनक नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग की दो अलग-अलग जरूरतों का एक साथ समाधान हो सकता है. रजाई शरीर को गर्माहट और सिकुड़न देती है, जबकि पंखा शरीर के आसपास की हवा को ठंडा रखता है और एक लगातार आवाज पैदा करता है. यह आदत आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने, दिमाग को सुकून देने और बाहरी शोर को दबाने की एक बेहद निजी और समझदार कोशिश है. ज़ाहिद अहमद इस वक्त ABP न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. टेलीविजन और डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में उन्हें करीब 9 साल का तजुर्बा है. इससे पहले वे 3 बड़े मीडिया संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वे ओरिजिनल सेक्शन की एक्सप्लेनर टीम में सीनियर सब एडिटर रहे. ज़ाहिद आउटपुट डेस्क, बुलेटिन प्रोड्यूसिंग और बॉलीवुड सेक्शन को बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर लीड भी कर चुके हैं. देश-विदेश, सियासत, कारोबार, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, चुनाव और समाजी मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है. आसान लहजे में असरदार और भरोसेमंद एक्सप्लेनर पेश करना उनकी पहचान है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – honor magic9 प्रो मैक्स लॉन्च dual 200mp cameras 8000mah battery – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में बिजली के खंभे हटाए बिना बना दी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क, कांग्रेस ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल – राष्ट्रवाणी
- 1 दिसंबर से नई कार खरीदना होगा महंगा! मारुति, टाटा Hyundai और Audi ने किया कीमतें बढ़ाने का एलान; कितने बढ़ेंगे दाम? – car कीमत hike maruti tata hyundai audi announce increases – राष्ट्रवाणी
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल…. – राष्ट्रवाणी
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…. – राष्ट्रवाणी
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. – राष्ट्रवाणी
- आरबीआई New Rules: आरबीआई ला रहा बैंक अकाउंट का ‘इमरजेंसी ब्रेक’! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा? – rbis new cyber fraud rules stop switch trusted person – राष्ट्रवाणी

