राष्ट्रवाणी: Wnter Immunity Tips: सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कई लोगों को लगता है कि ठंड के कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन इसके पीछे कई वजहें होती हैं. ठंडी और सूखी हवा, धूप कम मिलना और बंद कमरों में ज्यादा समय बिताना बीमार होने का खतरा बढ़ाता है. ऐसे में खानपान और रोज की आदतों का ध्यान रखना जरूरी है. ठंड के मौसम में लोग ज्यादातर समय घरों या बंद कमरों में बिताते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति को सर्दी-जुकाम या फ्लू होने पर संक्रमण दूसरे लोगों तक आसानी से पहुंचता है. इसके अलावा ठंडी और सूखी हवा नाक और गले की अंदरूनी परत को रूखा करती है. यह परत शरीर को वायरस और दूसरे कीटाणुओं से बचाने में मदद करती है. इसके सूखने पर शरीर की पहली सुरक्षा पर असर पड़ता है. सर्दियों में धूप कम मिलने से कुछ लोगों में विटामिन डी की कमी भी हो जाती है. वहीं, ठंड के कारण लोग बाहर निकलना और एक्सरसाइज करना कम कर देते हैं. पानी कम पीना और नींद पूरी न होना भी सेहत पर असर डालता है. इन सभी कारणों से सर्दियों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में अलग-अलग तरह की पौष्टिक चीजें शामिल करें. आंवला, संतरा, अमरूद और मौसमी फल विटामिन C देते हैं. इसके अलावा पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां, दालें, दूध, दही और साबुत अनाज भी खाएं. ये चीजें शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करती हैं. ठंड में गर्म सूप, दलिया और घर का बना ताजा खाना भी अच्छा ऑप्शन है. दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें, अगर सादा पानी पीने का मन न हो तो गुनगुना पानी या बिना ज्यादा चीनी वाली हर्बल चाय लें. धूप निकलने पर कुछ समय बाहर बिताएं. विटामिन डी की कमी का शक हो तो जांच और सप्लीमेंट के लिए डॉक्टर से सलाह लें. बिना जरूरत खुद से सप्लीमेंट लेना सही नहीं है. इम्युनिटी को बेहतर रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ रोज की आदतें भी जरूरी हैं. ठंड के कारण एक्सरसाइज पूरी तरह बंद न करें. घर पर योग, स्ट्रेचिंग या हल्की कसरत करें. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 18 से 64 साल के वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट सामान्य गति वाली शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए. इसके साथ रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें और तनाव कम रखें. संक्रमण से बचने के लिए साबुन से हाथ धोएं, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें और कमरे में हवा आने-जाने का इंतजाम रखें. *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें* Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – honor magic9 प्रो मैक्स लॉन्च dual 200mp cameras 8000mah battery – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में बिजली के खंभे हटाए बिना बना दी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क, कांग्रेस ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल – राष्ट्रवाणी
- 1 दिसंबर से नई कार खरीदना होगा महंगा! मारुति, टाटा Hyundai और Audi ने किया कीमतें बढ़ाने का एलान; कितने बढ़ेंगे दाम? – car कीमत hike maruti tata hyundai audi announce increases – राष्ट्रवाणी
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल…. – राष्ट्रवाणी
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…. – राष्ट्रवाणी
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. – राष्ट्रवाणी
- आरबीआई New Rules: आरबीआई ला रहा बैंक अकाउंट का ‘इमरजेंसी ब्रेक’! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा? – rbis new cyber fraud rules stop switch trusted person – राष्ट्रवाणी

