राष्ट्रवाणी: हाईवे पर खराब हो गई गाड़ी तो क्या NHAI की क्रेन फ्री में गैराज तक छोड़कर आएगी?Highway Rules : हाईवे पर खराब हो गई गाड़ी तो क्या NHAI की क्रेन फ्री में गैराज तक छोड़कर आएगी?Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:00 ISTNHAI Free Towing Service Rules : हाईवे पर सफर करते वक्त अगर आपकी गाड़ी खराब हो जाए तो क्या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की क्रेन आपकी गाड़ी को मुफ्त में गैराज या मैकेनिक तक छोड़कर आएगी?
अगर आप भी सोचते हैं कि ऐसा ही होगा, तो यह आपकी बड़ी गलतफहमी है. एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सर्विस आपको कब मिलेगी और कहां तक, जान लीजिए.एनएचएआई की इस टोइंग सेवा का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षा बनाए रखना है. (Photo : एआई)नई दिल्ली. हाईवे पर सफर करते हुए अगर गाड़ी खराब हो जाए तो आप एनएचएआई की टोइंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अक्सर नेशनल हाईवे पर चलने वाले यही सोचते हैं कि उनकी कार खराब होने पर एनएचएआई की क्रेन आएगी और उनकी गाड़ी को मुफ्त में सीधे गैराज या मैकेनिक तक पहुंचा देगी. क्या वाकई में ऐसा होता है?
आम लोगों के बीच इस नियम को लेकर एक बड़ी गलतफहमी है. अगर आप भी हाईवे पर सफर करते हैं तो किसी परेशानी से बचने के लिए एनएचएआई की टोइंग सर्विस से जुड़े नियम को जरूर जान लें. एनएचएआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर टोइंग सर्विस के नियमों को स्पष्ट किया है. एनएचएआई के अनुसार, क्रेन खराब वाहन को वाहन को मैकेनिक, वर्कशॉप या आपकी मनचाही जगह तक मुफ्त नहीं ले जाती. फ्री में एनएचएआई की क्रेन आपकी खराब गाड़ी को केवल पास के किसी सुरक्षित स्थान तक ही पहुंचाती है. इन सुरक्षित स्थानों में नजदीकी टोल प्लाजा या ट्रक ले-बाय (Truck Lay-by) शामिल होते हैं. इन दोनों जगहों तक गाड़ी छोड़ने की एवज में एनएचएआई कोई पैसा नहीं लेता है. क्यों दी जाती है यह मुफ्त सुविधा?
एनएचएआई की इस टोइंग सेवा का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षा बनाए रखना है. जब कोई गाड़ी सड़क के बीचोबीच खराब होकर खड़ी हो जाती है, तो उससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने का खतरा बढ़ जाता है. इससे ट्रैफिक जाम भी लग सकता है. इन्हीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए एचएचएआई खराब या दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाता है. 🚧 Know Your National Highways | #MythvsFact There is a common misconception that NHAI cranes tow broken-down vehicles directly to a mechc, garage or the destination of the road user’s choice. In reality, NHAI’s towing assist ance is strictly intended to ensure National Highway safety and remove stalled vehicles from the carriageway. Under this service, cranes shift broken-down vehicles free of cost only to the nearest safe location, such as a toll plaza or truck lay-by, to help prevent traffic obstruction and minimise potential safety risks. Any further towing from the designated safe location to a mechc, workshop or the vehicle owner’s preferred destination must be arranged by the vehicle owner at their own expense. For any emergency assist ance on NHAI-tolled National Highways, commuters can contact the 24×7 National Highway Helpline by dialling 1033. Stay informed. Travel smarter. @MORTHIndia @PIBMoRTH #FactCheck #KnowYourNationalHighways #NHAI #BuildingANation — NHAI (@NHAI_Official) गैराज तक ले जाने की खुद करनी होगी व्यवस्था एक बार जब एनएचएआई की क्रेन आपकी गाड़ी को टोल प्लाजा या किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंचा देती है तो उसके बाद की जिम्मेदारी आपकी होती है. आगे किसी मैकेनिक, सर्विस सेंटर या अपनी पसंद की जगह तक गाड़ी ले जाने का इंतजाम आपको खुद करना होगा. इसके लिए जो भी खर्च आएगा, वह भी आपको अपनी जेब से देना होगा. About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 19:00 ISTऔर पढ़ें

