राष्ट्रवाणी: सोने के सिक्के, FD; 2 लॉकर और SDM बोर्ड वाली स्कॉर्पियो… रेड में क्या मिला?9 लाख के सोने के सिक्के, 20 लाख की FD; 2 लॉकर और SDM बोर्ड वाली स्कॉर्पियो… रेड में क्या मिला?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:03 ISTBihar News : बिहार में SVU ने इंजीनियर रितेश कुमार और उनकी SDM पत्नी डॉ. प्रेरणा सिंह के ठिकानों पर छापा मारा. कार्रवाई में करोड़ों की अवैध संपत्ति, बेनामी गाड़ी, सोने के सिक्के और बैंक लॉकर के दस्तावेज मिले हैं.बिहार में SVU ने इंजीनियर रितेश कुमार और उनकी SDM पत्नी डॉ. प्रेरणा सिंह के ठिकानों पर छापा मारा. पटना. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की कार्रवाई में एक इंजीनियर और उनकी SDM पत्नी के ठिकानों से कई ऐसे दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े सुराग मिले हैं, जिन्होंने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. इस कार्रवाई में सिर्फ करोड़ों की संपत्ति का मामला ही सामने नहीं आया, बल्कि SDM के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो, मां के नाम जमीन, सोने के सिक्कों की खरीद और बैंक के दो लॉकर भी जांच के दायरे में आ गए हैं. मामला पटना में तैनात सहायक अभियंता रितेश कुमार और गोपालगंज की अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह से जुड़ा है. SVU ने 24 नवंबर को दोनों से जुड़े पटना, रोहतास और गोपालगंज के सात ठिकानों पर तलाशी ली थी. शुरुआती सत्यापन में एजेंसी को करीब 2.82 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति, लगभग 39.40 लाख रुपये बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट तथा करीब 16.88 लाख रुपये के अन्य वित्तीय निवेश का पता चला. SDM के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो ने खींचा ध्यान तलाशी के दौरान एक स्कॉर्पियो भी मिली, जिस पर SDM गोपालगंज का बोर्ड लगा था. SVU ने इसे बेनामी संपत्ति बताया है. जांच के दौरान इस गाड़ी से जुड़े कागजात के साथ ASDM हाजीपुर के बोर्ड से संबंधित दस्तावेज भी मिले. एजेंसी अब इन दस्तावेजों और गाड़ी के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. मां के नाम जमीन और धनबाद में फ्लैट के दस्तावेज Advertisementछापेमारी में रितेश कुमार की मां विद्याावती देवी के नाम पर दानापुर के गोलारोड टी-प्वाइंट के पास 10 डिसमिल जमीन के दस्तावेज भी मिले. जमीन की घेराबंदी किए जाने की बात सामने आई है. इसके अलावा झारखंड के धनबाद में एक फ्लैट की खरीद से जुड़े कागजात भी मिले हैं. इन संपत्तियों की खरीद और उनके स्रोत की जांच की जाएगी. 9 लाख के सोने के सिक्के और दो बैंक लॉकर तलाशी में अलंकार ज्वेलर्स की 5 नवंबर 2026 की एक रसीद भी मिली. इसके मुताबिक, छह 10 ग्राम के सोने के सिक्के 9 लाख रुपये में खरीदे गए थे. इसके साथ ही SBI और PNB में 10-10 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े दस्तावेज मिले. SBI की आनंदपुरी शाखा में दंपती के नाम से दो लॉकर होने की जानकारी भी सामने आई है. इन लॉकरों की जांच से संपत्ति से जुड़े और दस्तावेज या दूसरी जानकारियां सामने आ सकती हैं. प्रारंभिक जांच में 84 फीसदी अधिक संपत्ति का दावा SVU के शुरुआती आकलन के मुताबिक, दंपती के पास ज्ञात वैध आय से करीब 1.98 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का प्रथम दृष्टया अनुमान है. एजेंसी ने इसे ज्ञात आय से लगभग 84 फीसदी अधिक बताया है. हालांकि, यह प्रारंभिक आकलन है. तलाशी में मिले नए दस्तावेजों और बैंक लॉकर की जांच के बाद संपत्ति का आंकड़ा बदल सकता है. अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.About the AuthorChief Sub EditorUtkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 24, 2026, 19:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

