राष्ट्रवाणी: Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारीJaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में अब 12वीं गिरफ्तारी, गुजरात में छिपा था 80 करोड़ ट्रांसफर कराने वाला आरोपीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:20 ISTJaipur News: जयपुर साइबर थाना पुलिस ने 400 करोड़ रुपये की ई-स्क्रिप्स चोरी केस में 9 महीने से फरार आरोपी ज्ञान रंजन स्वैन को गुजरात से गिरफ्तार किया है. फर्जी DSC, फर्जी IEC और म्यूल खातों के जरिए DGFT में सेंधमारी कर वारदात की गई थी तथा आरोपी के ICEGATE अकाउंट से 80 करोड़ की ई-स्क्रिप्स ट्रांसफर हुई थी. प्रकरण 71/2026 में अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. ख़बरें फटाफटJaipur Cyber Police 400 Crore E Scrips Theft: गुजरात से फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी पकड़े गएJaipur: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने 400 करोड़ रुपये की ई-स्क्रिप्स चोरी के बड़े मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी जांच और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ज्ञान रंजन स्वैन को गुजरात से दबोचा है. आरोपी पिछले करीब नौ महीने से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC), फर्जी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड (IEC) और म्यूल बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने डीजीएफटी (DGFT) अकाउंट में सेंध लगाकर ई-स्क्रिप्स चोरी की और एक आईईसी से दूसरे आईईसी में ट्रांसफर किया. आरोपी के अकाउंट से 80 करोड़ की ई-स्क्रिप्स ट्रांसफर जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ज्ञान रंजन स्वैन के आइसगेट (ICEGATE) अकाउंट से करीब 80 करोड़ रुपये की ई-स्क्रिप्स ट्रांसफर हुई थी. आरोप है कि मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की गई ई-स्क्रिप्स को रुपये में कन्वर्ट किया जाता था और उन्हें इम्पोर्टर्स को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी. प्रकरण 71/2026 में 12वीं गिरफ्तारी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस जयपुर साइबर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 71/2026 के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. पुलिस अब ज्ञान रंजन स्वैन से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों, म्यूल खातों और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 25, 2026, 08:20 ISTऔर पढ़ें

