राष्ट्रवाणी: ‘लास्ट में गलत किया..’, अनुपम खेर की मां ने किया ‘ये प्रेम मोल लिया का रिव्यू’लास्ट में गलत किया..’, अनुपम खेर की मां दुलारी ने किया ‘ये प्रेम मोल लिया’ का रिव्यू, दिए 100 में से 100 नंबरWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 17:55 ISTसूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म को अनुपम खेर की मां दुलारी ने सौ में से सौ नंबर दिए हैं. फिल्म में अनुपम खेर भी हैं.फोटो साभार: बाएं- फिल्म का पोस्टर; दाएं- दुलारी खेर और सूरज बड़जात्या (फोटो: अनुपम खेर के एक्स अकाउंट से)सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार रिलीज हो रही है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म में लंबी चौड़ी कास्ट है. अनुपम खेर भी फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं. अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है जिसे किसी और ने नहीं बल्कि अनुपम खेर की मां ने दिया है. हाल में ही अनुपम खेर ने अपनी मां को ‘ये प्रेम मोल लिया’ दिखाई. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म कैसी लगी है. चलिए एक्टर का शेयर किया गया वीडियो दिखाते हैं. कैसी है ‘ये प्रेम मोल लिया’ अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी-अभी मां के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखकर बाहर निकला हूं. मां ने फिल्म को दिए हैं सौ में से सौ नंबर!
अब मां के सौ में से सौ का मतलब है… सौ में से सौ! फिल्म देखते हुए मां कभी हंसीं, कभी रोईं. और बाहर आकर सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया. फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब है, “बहुत बढ़िया!” मां का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए. उनके चेहरे पर सब लिखा है. फिल्म मुझे भी कमाल की लगी. उस पर मैं कल बात करूंगा. आज पहले मां की सुनिए!
जय माता की.’ अभी-अभी माँ के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखकर बाहर निकला हूँ। और माँ ने फ़िल्म को दिए हैं सौ में से सौ नंबर! अब माँ के सौ में से सौ का मतलब है… सौ में से सौ!
😊❤️ फ़िल्म देखते हुए माँ कभी हँसीं, कभी रोईं। और बाहर आकर सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया। फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब है, “बहुत बढ़िया!” माँ का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए।
उनके चेहरे पर सब लिखा है।❤️🥹❤️ फ़िल्म मुझे भी कमाल की लगी। उस पर मैं कल बात करूँगा। आज पहले माँ की सुनिए!
जय माता की!❤️❤️❤️ #DulariRocks #SoorajBarjatya #YehPremMolLiya @rajshrifilms — Anupam Kher (@AnupamPKher) दुलारी ने क्या बताया Advertisement अनुपम खेर के वीडियो में सूरज बड़जात्या और दुलारी नजर आ रहे हैं. वह वीडियो में कहती हैं कि फिल्म बहुत अच्छी है. लेकिन लास्ट में जो किया वो गलत किया. वह सौ में से सौ नंबर भी देती हैं. इमरान हाशमी vs आयुष्मान खुराना सूरज बड़जात्या ने पिछली फिल्म साल 2022 में ऊंचाई बनाई थी जिसमें अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी से लेकर अन्य सितारे नजर आए थे. अब वह नए अंदाज में नए प्रेम को लेकर आए हैं. फिल्म में आयुष्मान प्रेम बने हैं तो उनकी प्रेमिका शरवरी. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज हो रही है. इसी दिन इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 भी दस्तक देगी.About the AuthorSenior Sub Editorवर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।
बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 17:54 ISTऔर पढ़ें

