राष्ट्रवाणी: With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit… ये भी हैं युवाओं में शुगर के 2 बड़े कारण, एम्स के डॉक्टर ने दी हिदायत ये भी हैं युवाओं में शुगर के 2 बड़े कारण, एम्स के डॉक्टर ने दी हिदायत, दिए डायबिटीज न होने के सूत्रWritten by:Last Updated:November 24, 2026, 18:04 ISTWhy Diabetes in Young: भारत डायबिटीज में दुनिया की राजधानी है. यहां 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के घोषित मरीज हैं लेकिन लाखों नहीं करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्हें डायबिटीज तो है लेकिन उन्हें पता नहीं है. डायबिटीज तेजी से युवाओं में होने लगी है. अक्सर डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं में खान-पान की गलत आदतों की वजह से डायबिटीज की बीमारी है लेकिन क्या सिर्फ खान-पान ही शुगर होने का एकमात्र कारण है. इसी विषय पर हमने एम्स पटना में डायबेट्स एंड मेटाबोलिज्म डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जनमेश्वर प्रसाद से इस विषय में बात की.डायबिटीज से बचने का फॉर्मूला. Photo: News 18Diabetes Cause in Young: डायबिटीज की बीमारी हमारे देश में तेजी से फैल रही है. 10 करोड़ तो इसके घोषित मरीज हैं लेकिन इससे कहीं ज्यादा को पता ही नहीं कि उनके शरीर में डायबिटीज पल रहा है. उन्हें जब अन्य तकलीफें होती हैं तो पता चलता है. मुश्किल यह है कि युवाओं में डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. अगर यही दौर जारी रहा तो भारत के लिए डायबिटीज किसी टाइम बम से कम नहीं होगा. ऐसा कहा जाता है कि युवाओं में खान-पान की बहुत गलत आदत है. वे अक्सर फास्ट फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड का सहारा लेते हैं. यही वजह है कि युवाओं में डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या सिर्फ गलत खान-पान ही डायबिटीज का एकमात्र कारण है. अगर कोई और चीज इसके लिए जिम्मेदार नहीं है तो क्या हम खान-पान सही कर इसे रोक सकते हैं. इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए हमने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में मेडिसीन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जनमेश्वर प्रसाद से बात की. क्या सिर्फ अनहेल्दी लाइफस्टाइल वजह डॉ. जनमेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह बात सच है कि पहले के जमाने में हमारे यहां डायबिटीज की बीमारी आमतौर पर 50 साल के बाद ही होती थी लेकिन आज यह युवाओं में तेजी से फैलने लगी है. यह बेहद चिंता की बात है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है. आजकल अधिकांश लोग ऑफिस की जॉब करते हैं. इसमें पूरा दिन चेयर पर बैठना होता है. इससे शारीरिक मेहनत नहीं हो पाती है. युवा उम्र में पढ़ाई मुख्य काम होता है. इसके बाद वे खेलने जाते हैं. लेकिन आजकल बाहर का खेल एकदम बंद होने लगे हैं. इसलिए इस उम्र में भी युवाओं में शारीरिक शिथिलता बढ़ रही है. जहां तक सवाल है कि क्या सिर्फ अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट की वजह से ही युवाओं में डायबिटीज हो रही है तो इसका जवाब है नहीं. इसके कई कारण हैं जिनमें प्रमुख कारण ये दो चीजें है. इसके अलावा भी कई ऐसे कारण है जिनकी वजह से युवाओं में डायबिटीज हो रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि उन कारणों के लिए हमारी गलत लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार है. पैनक्रियाज में इंफेक्शन भी वजह डॉ. जनमेश्वर प्रसाद ने बताया कि हमारे शरीर में खाने से जो शुगर बनती है यानी कार्बोहाइड्रैट उसे इंसुलिन नाम का हार्मोन एनर्जी में बदलता है. इंसुलिन पैंक्रियाज के बीटा सेल्स बनाते हैं. कई वजहों से बीटा सेल्स कम होने लगते हैं या नष्ट होने लगते हैं. इनमें प्रमुख है क्रोनिक पेनक्रिएटाइटिस. पर पेनक्रिटाइटिस होता क्या है. इसे आसान भाषा में समझिए. हमारे शरीर में पैनक्रियाज का काम है पाचन रस और इंसुलिन को बनाना. पाचन रस यानी एंजाइम और इंसुलिन एक पतली नली यानी पैनक्रियाटिक डक्ट के रास्ते आगे बढ़ते हैं. कई बार पैंक्रियाज में बारीक पथरी हो जाती है या गाढ़ा पदार्थ बन जाता है. इससे पैंक्रियाज का रास्ता यानी पैनक्रिएटिक डक्ट में रुकावट आने लगती है. वहीं कभी-कभी गॉल ब्लैडर की पथरी खिसककर पैंक्रियाज में पहुंच जाती है. आमतौर पर छोटी पथरी होने पर कोई लक्षण महसूस नहीं होता. लेकिन यदि रुकावट लंबे समय तक बना रहे तो इससे बीटा सेल्स डैमेज होने लगते हैं. जाहिर है इससे इंसुलिन बनेगा ही नहीं. पैंक्रिएटाइटिस का प्रमुख कारण वायरल इंफेक्शन है. यह अनहेल्दी और दूषित भोजन से भी हो सकता है. फाइब्रोसिस और कैल्सीफिकेशन Advertisementडॉ. जनमेश्वर प्रसाद ने बताया कि इन स्थितियों में जब पैंक्रियाज के टिशूज नष्ट होने लगते हैं तो शरीर उनकी जगह सख़्त रेशेदार टिशूज बनाने लगते हैं. इसे ही फाइब्रोसिस कहा जाता है. समय के साथ इस क्षतिग्रस्त और फाइब्रोटिक हिस्से पर कैल्शियम की परत जमा होने लगती है. इसी को कैल्सीफिकेशन कहते हैं या पैंक्रियाज का कैल्सिफाइड होना कहते हैं. इससे पैनक्रिएटिक डक्ट सख्त होने लगता है और इसमें रुकावट स्थायी होने लगती है. इन सबसे पैंक्रियाज का फंक्शन ही कमजोर होने लगता है. इससे इंसुलिन का बनना भी बंद हो जाता है. बीटा सेल्स कैसे डैमेज होते जैसा कि पहले बताया गया है कि बीटा सेल्स ही इंसुलिन को बनाता है जो ग्लूकोज को पचाने या नियंत्रित करने का काम करता है. जब पैंक्रियाज का बड़ा हिस्सा नष्ट और कैल्सिफाइड होने लगता है, तो इन बीटा सेल्स को भी नुकसान पहुंचता है. समय के साथ यह बहुत ज्यादा डैमेज हो जाता है. बीटा सेल्स घटने या नष्ट होने पर शरीर में इंसुलिन का सीक्रेशन कम हो जाता है या बंद होने लगता है. जैसे ही इंसुलिन के रिलीज में बाधा पहुंचती है खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और यह डायबिटीज की बीमारी बन जाती है. मेडिकल साइंस में इसे पैनक्रिएटोजेनिक डायबिटीज कहा जाता है. इसे आजकल टाइप 3 डायबिटीज भी कहा जाने लगा है. हालांकि यह टाइप 2 डायबिटीज का ही एक प्रकार है. सिंड्रोमिक डायबेटिक भी बड़ा कारण डॉ. जनमेश्वर प्रसाद बताते हैं कि युवाओं में सिंड्रोमिक डायबिटीज भी बड़ा कारण है. इसे सेकेंडरी डायबिटीज या ड्रग-इंड्यूस्ड डायबिटीज भी कहा जाता है. कुछ बीमारियों में स्टेरॉयड जैसे ग्लूकोकोर्टिकॉइड्स या कॉर्टिकोस्टेरॉयड या जिम में मांसपेशियों के लिए इस्तेमाल होने वाले एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड ली जाती है. अगर डॉक्टरों की सलाह से ली जाए तो यह उतना नुकसान नहीं करता लेकिन अगर यह अपने मन से ली जाए तो यह बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. स्टेरॉयड दोतरफा हमला करता है. एक तो यह लिवर में ग्लूकोज के उत्पादन को बढ़ाता है, दूसरा यह इंसुलिन को रेजिस्टेंस बना देता है. यानी इंसुलिन बनेगा भी तो काम नहीं करेगा. जिम में लिए जाने वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. सामान्य तौर पर बीटा सेल्स इंसुलिन बनकर हमारी मांसपेशियों, फैट टिशूज और लिवर तक आता है और यहां इंसुलिन रिसेप्टर उसे आसानी से इसे पकड़ लेता है लेकिन जब स्टेरॉयड बाधा पहुंचाने लगे तो रिसेप्टर्स की प्रतिक्रिया धीमी हो जाती है. इस कारण इंसुलिन रहते हुए भी यह वहां तक नहीं पहुंच पाता है. युवा डायबिटीज को कैसे रोके डॉ. जनमेश्वर प्रसाद ने बताया कि यदि आप चाहते हैं कि आपको डायबिटीज न हो, तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल ठीक कीजिए. आप अपने भोजन से रिफाइंड चीजों को पूरी तरह हटा दीजिए. चाहे वह रिफाइंड तेल से बनी चीजें हों या रिफाइंड किया हुआ कोई पैकेटबंद फूड हो. इसके बाद प्रोसेस्ड फूड को हाथ न लगाएं. मैदा से बनी ज्यादातर चीजें प्रोसेस्ड होती है. चॉकलेट, पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर, बिस्किट, फास्ट फूड, जंक फूड आदि ज्यादातर पैकेटबंद चीजें प्रोसेस्ड होती हैं. इन चीजों को न खाएं. किसी तरह के ड्रग्स का सेवन न करें. स्टेरॉयड न लें. सड़क किनारे बिकने वाले फूड से परहेज करें. इसके साथ ही संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करें. रोज प्रति किलोग्राम बॉडी पर 1 ग्राम प्रोटीन जरूरी है. इस हिसाब से हर वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 60 से 70 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है. भोजन में कार्बोहाइड्रैट की मात्रा कम करें. चावल में ज्यादा कार्ब्स होता है. इसलिए चावल कम से कम खाएं. रोटी भी कम खाएं. इसकी जगह हरी सब्जियों और फलों का सेवन ज्यादा करें. तनाव डायबिटीज का बहुत बड़ा कारण हो सकता है. इसलिए अपने जीवन से तनाव को घटाइए. हर व्यक्ति के जीवन में तनाव होता है लेकिन उसे मैनेज करना जरूरी है. इसके लिए योग और मेडिटेशन बहुत फायदेमंद है. इन सबके साथ रोज कम से आधा घंटा कठिन शारीरिक मेहनत कीजिए. जब तक एक्सरसाइज नहीं करेंगे तब तब बीमारी का जोखिम कम नहीं होगा. इसलिए रोज शरीर का थकाइए. About the AuthorWith 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 24, 2026, 18:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

