राष्ट्रवाणी: ‘एक बिहारी सौ पर भारी’, वैभव ने 53 गेंदों में 204 रन ठोके; झूम उठा बिहारPublic Opinion: ‘एक बिहारी सौ पर भारी’, वैभव ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन; झूम उठा बिहारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:06 ISTPublic Opinion : बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उनकी इस शानदार पारी से मुजफ्फरपुर के खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है. मुजफ्फरपुर. बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के तहत मंगलवार को भारत ए और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने महज 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया. वैभव ने 53 गेंदों पर नाबाद 204 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ए ने 250 रनों का लक्ष्य महज 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला सात विकेट से जीत लिया. वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद मुजफ्फरपुर के खेल प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर के सिकंदरपुर स्टेडियम में शाम के समय अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. खिलाड़ियों का कहना था कि वैभव की सफलता पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. एक बिहारी 100 पर भारी: विक्की कुमार खेल प्रेमी विक्की कुमार सिंह ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की इस पारी से पूरा बिहार गौरवान्वित है. 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है. उन्होंने कहा कि वैभव ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो बिहार की प्रतिभाओं पर सवाल उठाते हैं. एक बिहारी सौ पर भारी होता है और वैभव ने इसे साबित कर दिया है. Advertisement बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा वहीं शिवपूजन कुमार ने कहा कि वैभव पहले भी आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके हैं. उनकी यह पारी बिहार के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है. बिहार में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और अवसर देने की. ‘आसान नहीं होता इतना रन बनाना’ खेल प्रेमी नितीश कुमार ने कहा कि 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है. इसके पीछे वर्षों का संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास होता है. उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त सुविधाएं और अवसर मिलें तो यहां से एक नहीं, बल्कि सैकड़ों वैभव सूर्यवंशी निकल सकते हैं. बिहार में खिलाड़ियों के लिए नहीं हैं सुविधाएं वहीं सोनू कुमार सिंह ने बिहार में खेल सुविधाओं और आईपीएल टीम की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार के कई खिलाड़ी आईपीएल तक पहुंच रहे हैं, लेकिन राज्य की अपनी कोई आईपीएल टीम नहीं है. सरकार को खेल के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना चाहिए. ऐसे में साफ समझा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी ने एक बार फिर बिहार की प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मुजफ्फरपुर के खेल प्रेमियों का मानना है कि वैभव की सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा बनेगी.About the AuthorChief Sub EditorUtkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 24, 2026, 18:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

