राष्ट्रवाणी: न खाद की जरूरत, न करनी पडे़गी सिंचाई, मसूर की खेती का ये तरीका कर देगा मालामालMasoor ki kheti : न खाद की जरूरत, न करनी पडे़गी सिंचाई…मसूर की खेती का ये तरीका किसानों कर देगा मालामालReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:28 ISTMasoor farming tips : कम लागत और सीमित संसाधनों में मसूर की खेती बेहतर मुनाफा देती है. खेत की गहरी जुताई कर गोबर की सड़ी खाद डालने से रासायनिक उर्वरकों की जरूरत नहीं पड़ती. बीज के अलावा कोई खर्च नहीं आता. कम पानी में होने वाली यह फसल सीमित सिंचाई या बिना सिंचाई के भी अच्छी पैदावार देती है. शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि मसूर की खेती के लिए गहरी जुताई जरूरी है. इसके बाद गोबर की सड़ी हुई खाद डालें. अगर किसान बुवाई के समय गोबर की सड़ी हुई खाद का उपयोग कर लेते हैं, तो किसी अतिरिक्त उर्वरक की जरूरत नहीं रहती है. सामान्यतः जनवरी के महीने में होने वाली हल्की-फुल्की बारिश से ही फसल का काम चल जाता है. शाहजहांपुर. कम लागत और सीमित संसाधनों में अधिक मुनाफा कमाने की तलाश कर रहे किसानों के लिए मसूर की खेती एक बेहतरीन विकल्प है. दलहन की इस फसल में रासायनिक उर्वरकों और अधिक सिंचाई की जरूरत न पड़ने से किसानों का खर्च काफी कम हो जाता है. जिन क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सीमित है या सिंचाई के साधन पर्याप्त नहीं हैं, वहां भी मसूर की बुवाई से अच्छी पैदावार ली जा सकती है. खेत की सही तैयारी, गहरी जुताई और बुवाई के समय गोबर की सड़ी खाद का उपयोग करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि मसूर की खेती के लिए गहरी जुताई जरूरी है. इसके बाद गोबर की सड़ी हुई खाद डालें. बुवाई के समय गोबर की खाद डालने पर किसी दूसरे उर्वरक की जरूरत नहीं पड़ती है. जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं, उनके लिए भी यह फसल काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है. आमतौर पर जनवरी में हल्की बारिश से ही काम चल जाता है. साधन उपलब्ध हों तभी सिंचाई करें, वरना बिना सिंचाई के भी फसल हो जाती है. बीज के अलावा कोई दूसरी लागत नहीं आती है. किसान रनजोद सिंह बताते हैं कि खेत को अच्छी तरह तैयार करके गहरी जुताई जरूर करें ताकि मिट्टी भुरभुरी बन जाए. इसके बाद खेत में गोबर की सड़ी हुई खाद का इस्तेमाल करें. सही तरीके से तैयार किया गया खेत और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी मसूर की फसल की ग्रोथ अच्छी होती है, जिससे बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ जाती है. इस फसल में रासायनिक उर्वरकों का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता है. अगर किसान बुवाई के समय गोबर की सड़ी हुई खाद का उपयोग कर लेते हैं, तो किसी अतिरिक्त उर्वरक की आवश्यकता नहीं रहती है. क्या पानी बिल्कुल भी नहीं चाहिए फसल को अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. सामान्यतः जनवरी के महीने में होने वाली हल्की-फुल्की बारिश से ही फसल का काम चल जाता है, जिससे पानी की बचत के साथ खेती आसान हो जाती है. जरूरत पड़ने पर सिंचाई का प्रबंधन किसान उपलब्ध साधनों के अनुसार कर सकते हैं. अगर किसानों के पास सिंचाई के स्प्रिंकलर उपलब्ध हैं, तो जरूरत पड़ने पर सिंचाई की जा करे दें, अन्यथा सिंचाई न करने पर भी फसल तैयार हो जाती है.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Shahjahanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 24, 2026, 18:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

