राष्ट्रवाणी: जिस बीमारी ने बांग्लादेश में ली 1300 जान, वो अब US में फैली, बढ़ने लगी मौतेंजिस बीमारी ने बांग्लादेश में ली 1300 जान, वो अब अमेरिका में फैली, बढ़ने लगी मरने वालों की संख्या!Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:18 ISTबांग्लादेश में खसरे ने 1,350 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. वहां टीकों की कमी से हालात बिगड़े हैं. अब यही खतरनाक बीमारी 26 साल बाद अमेरिका में भी लौट आई है. अमेरिका में वायरस 12 महीने से लगातार फैल रहा है. इस वजह से अमेरिका ने अपना ‘मीजल्स-फ्री’ दर्जा खो दिया है. वर्जीनिया और पेंसिल्वेनिया में नई मौतें हुई हैं. अब मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है. बच्चों के साथ-साथ लाखों बड़े लोग भी खतरे में हैं. 1989 से पहले टीका लगवाने वालों की इम्यूनिटी कमजोर पड़ने का डर है.अमेरिका में फैला खसराजिस खतरनाक बीमारी ने बांग्लादेश में 1300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली, वही बीमारी अब दुनिया के सबसे ताकतवर देश माने जाने वाले अमेरिका में भी अपने पैर पसार चुकी है!
ये बीमारी 26 साल पहले अमेरिका में जड़ से खत्म कर दी गई थी, वही और विकराल रूप लेकर वापस आई है. जिस देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को टॉप क्लास बताया जाता है, वहां इस बीमारी से एक के बाद एक मौतें हो रही हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ये ‘खत्म हो चुका’ वायरस पिछले 12 महीनों से लगातार फैल रहा है. सिर्फ एक हफ्ते के भीतर 426 नए मामले सामने आए हैं और मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है!
बांग्लादेश में इस बीमारी ने कैसे मचाया कोहराम? लगातार पांव पसार रही ये बीमारी ‘खसरा’ है, जिसने बांग्लादेश में कहर बरपाया है. वहां टीकाकरण की कमी के बीच इस बीमारी ने अब तक 1,352 लोगों की जान ले ली है! स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मुताबिक, 23 नवंबर सुबह 8 बजे तक के 24 घंटों में ही खसरे जैसे लक्षणों से 9 और बच्चों की मौत हो गई. इनमें से 1,247 मौतें संदिग्ध मामलों में हुई हैं, जबकि 105 मौतों की लैब से पुष्टि हो चुकी है. बांग्लादेश में अब तक खसरे के कुल संदिग्ध मामले 2,56,586 तक पहुंच गए हैं और 26,136 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. 15 मार्च से अब तक 2,29,530 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से 2,20,705 ठीक भी हुए हैं. इस भयावह स्थिति को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी तीखा हमला बोला था और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था कि मार्च 2026 में टीकों का स्टॉक खत्म होने, टीकाकरण अभियान में देरी और सरकारी लापरवाही की वजह से ये महामारी फैली. अमेरिका में 26 साल बाद लौटा खसरा, छिन गया ‘मीजल्स-फ्री’ का दर्जा!
बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद यही जानलेवा खसरा अब अमेरिका में हाहाकार मचा रहा है. अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है कि 26 साल बाद देश में खसरा एक बार फिर लगातार बनी रहने वाली बड़ी चुनौती बन गया है. पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने पुष्टि कर दी है कि ये वायरस देश में कम से कम 12 महीनों से लगातार फैल रहा है. इसी वजह से 17 नवंबर को अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर अपना ‘मीजल्स एलिमिनेशन’ यानी खसरा-मुक्त होने का दर्जा खो दिया है. पिछले हफ्ते ही सीडीसी (CDC) ने 426 नए मामलों की पुष्टि की, जो दशकों में एक हफ्ते के भीतर आया सबसे बड़ा उछाल है. Advertisementवर्जीनिया में 1978 के बाद पहली मौत, पेंसिल्वेनिया बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट!
अमेरिका में मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है. वर्जीनिया और पेंसिल्वेनिया में दो नई मौतें दर्ज होने के बाद देशभर में मरने वालों का कुल आंकड़ा 13 हो गया है, हालांकि सीडीसी ने अभी इनमें से छह की ही आधिकारिक पुष्टि की है. वर्जीनिया के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 2026 में राज्य में खसरे से पहली मौत हुई है, जिसमें 0 से 4 साल के एक छोटे बच्चे की जान चली गई. हैरानी की बात ये है कि वर्जीनिया में साल 1978 के बाद खसरे से ये पहली मौत है. 19 नवंबर तक वहां 220 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 18 फीसदी मरीज 4 साल से कम उम्र के बच्चे हैं. दूसरी तरफ, पेंसिल्वेनिया देश में इस बीमारी का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. वहां सेंटर काउंटी के एक बिना टीकाकरण वाले व्यक्ति की मौत के साथ ही इस साल राज्य में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है. 1990 के दशक की शुरुआत के बाद से किसी भी अमेरिकी राज्य में ये सबसे बड़ा प्रकोप है, जहां 46 काउंटियों में 1,638 मामले दर्ज हो चुके हैं. सिर्फ बच्चे ही नहीं, लाखों वयस्क भी बड़े खतरे में!
जब से अमेरिका का खसरा-मुक्त दर्जा छीना है, सबसे ज्यादा चिंता उन नन्हे बच्चों को लेकर हो रही है जो टीका लगवाने के लिए बहुत छोटे हैं. लेकिन संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि लाखों अमेरिकी वयस्क भी इस वायरस की चपेट में आने के बड़े जोखिम पर हैं, जिसका उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं है. इस साल देशभर में 5,800 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. जिन्हें असल आंकड़ों से कम माना जा रहा है और इनमें से 40 फीसदी से ज्यादा मरीज वयस्क हैं. सिएटल टाइम्स से बातचीत में ड्यूक यूनिवर्सिटी के डॉ. कैमरन वोल्फ समेत 7 विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 1989 से पहले पैदा हुए जिन लोगों को टीका लगा भी था, हो सकता है कि अब उनके शरीर में इम्यूनिटी न बची हो, इसलिए बूस्टर डोज लेना सबसे बेहतर विकल्प है. 1989 से पहले जन्मे लोगों की सुरक्षा पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
दरअसल, साल 1989 में खसरे के टीके को दो खुराक वाली व्यवस्था में बदला गया था, जो 97 फीसदी तक असरदार मानी जाती है. उससे पहले पैदा हुए लोगों को सिर्फ एक ही डोज दी जाती थी, जिससे करीब 93 फीसदी सुरक्षा मिलने का अनुमान था. लेकिन बढ़ती उम्र, दवाओं या अन्य बीमारियों के कारण सालों में उस एक डोज का असर कम हो सकता है. 1968 से पहले पैदा हुए लोगों में सुरक्षा और भी कम हो सकती है, क्योंकि 1963 से 1967 के बीच टीके का कम प्रभावी वर्जन दिया गया था, और 1963 से पहले जन्मे कई लोगों को शायद कभी टीका लगा ही नहीं. हालांकि, 1957 से पहले जन्मे लोगों को बीमारी के संपर्क में आने के कारण सुरक्षित माना जाता है. पहले जब देश में टीकाकरण की दर 95 फीसदी के आसपास थी, तब ये फर्क मायने नहीं रखते थे, लेकिन अब वायरस के लगातार फैलने से खतरा पूरी तरह बदल गया है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी तोड़ देता है ये वायरस!
खसरा केवल बुखार और शरीर पर दानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ये शरीर की अहम इम्यून कोशिकाओं को तबाह कर देता है. इससे इंसान उन बीमारियों के प्रति भी कमजोर हो जाता है जिनसे वो पहले लड़ चुका था. इसकी एक मिसाल रीता हैं, जिनके खसरे की चपेट में आने के बाद आधे से ज्यादा घने बाल झड़ गए, वो बार-बार सांस के संक्रमण का शिकार हो जाती हैं और बीमार होने पर अपने परिवार से भी दूर रहने को मजबूर हैं. इसके अलावा, खासकर जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उनमें दिमागी सूजन, सुनने या देखने की शक्ति जाने और शरीर सुन्न पड़ने जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं. चूंकि इस टीके में कमजोर जीवित वायरस होता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं और बेहद कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ये नहीं लगाया जा सकता, यही वजह है कि बाकी सभी लोगों के लिए अपनी सुरक्षा मजबूत करना और भी जरूरी हो गया है!About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 24, 2026, 18:18 ISTऔर पढ़ें

