राष्ट्रवाणी: IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राजIIIT भागलपुर की समृद्धि त्रिपाठी को 59 लाख का पैकेज, इस एक चीज से दूरी को बताया सफलता का राजReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:07 ISTIIIT भागलपुर की छात्रा समृद्धि त्रिपाठी को सर्विस नाऊ से 59 लाख का पैकेज मिला है. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई और कोडिंग पर खास ध्यान दिया. कॉलेज के अच्छे माहौल, फैकल्टी और सीनियर के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली. संस्थान का प्लेसमेंट रेट 90 प्रतिशत से अधिक है.ख़बरें फटाफट भागलपुरः ट्रिपल आईटी भागलपुर की छात्रा समृद्धि त्रिपाठी को 59 लाख रुपये का पैकेज मिला है. उन्हें सर्विस नाऊ कंपनी में प्लेसमेंट मिला है. यह उपलब्धि छात्रों के लिए बड़ी प्रेरणा है. इंजीनियरिंग करने वाले कई छात्र अच्छे कॉलेज और बड़े पैकेज का सपना देखते हैं. ट्रिपल आईटी भागलपुर इस मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. यहां का औसत प्लेसमेंट रेट 90 प्रतिशत से अधिक है. हाल ही में कई छात्रों को अलग-अलग कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है. कोडिंग और पढ़ाई पर रहा फोकस समृद्धि त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज का पढ़ाई का माहौल काफी अच्छा है. इसी वजह से यहां बेहतर प्लेसमेंट होता है. उन्होंने अपनी सफलता का राज भी साझा किया. समृद्धि के अनुसार वह सोशल मीडिया से दूर रहती थीं. वह अपनी पढ़ाई और खासकर कोडिंग पर पूरा ध्यान देती थीं. छात्रों का भी मानना है कि शुरू से मेहनत करने पर ही अच्छा प्लेसमेंट मिलता है. कई छात्रों को विभिन्न कंपनियों में लाखों रुपये के पैकेज मिले हैं. फैकल्टी और सीनियर का मिला साथ संस्थान के कुलसचिव धीरज कुमार ने इस सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यहां के फैकल्टी सदस्य छात्रों के पीछे काफी मेहनत करते हैं. इसके साथ ही सीनियर छात्रों का भी जूनियर्स को पूरा सपोर्ट मिलता है. फैकल्टी और सीनियर के मार्गदर्शन से छात्रों को अच्छी कंपनियों में नौकरी मिलती है. बेहतर माहौल और लगातार मेहनत के दम पर समृद्धि त्रिपाठी ने 59 लाख का पैकेज हासिल किया है. ट्रिपल आईटी भागलपुर में प्लेसमेंट का यह आंकड़ा बताता है कि सही दिशा में मेहनत करने से बड़े लक्ष्य पूरे किए जा सकते हैं. छात्रों को शुरुआत से ही अपने कौशल पर काम करना चाहिए. इससे आगे चलकर बेहतर करियर और शानदार पैकेज पाने का रास्ता आसान हो जाता है. About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhagalpur,BiharFirst Published :November 25, 2026, 08:07 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये ड्राई फ्रूट्स! दिल-दिमाग से लेकर इम्युनिटी तक का रखेंगे ख्याल – dry fruits are blessing for women health from heart and brain health to immunity will take care of everything – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा भाजपा की टीम यूपी में उतरी, सीएम योगी के समर्थन में घर-घर पहुंच रहीं 73 नेत्रियां – राष्ट्रवाणी

