राष्ट्रवाणी: तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांडतुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांडWritten by:Last Updated:November 25, 2026, 08:06 ISTफिरोजाबाद जिले में ममेरे देवर ने खौफनाक काम किया है, जिससे देवर-भाभी का रिश्ता कलंकित हो गया है. आरोपी देवर अपनी भाभी पर गलत काम करने का दबाव बना रहा था, जिसको लेकर वह बार-बार मना कर रही थी. भाभी के मना करने पर देवर आग बबूला हो गया और फिर…भाभी पर बार-बार दलत काम करने का बनाता था दबाव. (एआई इमेज)फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कपवाली की ठार गांव में घर में आए ममेरे देवर ने झगड़ा होने के बाद भाभी को बुरी तरह से पीटा और उसका गला घोंट दिया. वह अपनी भाभी पर घर से भागने का दबाव बना रहा था. अगली सुबह जब महिला का पति घर लौटा तो किचन में शव देख हैरान रह गया. महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे. पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. भाभी पर गलत काम करने का बनाता था दबाव मृतक तनू शर्मा के पति गौरव ने बताया कि आरोपित पत्नी को घर से भागने के लिए दबाव बनाता था. धमकी देता था कि मेरी हो जाओ, नहीं तो किसी की होने नहीं दूंगा. अपने ममेरे भाई की हरकत का विरोध करते हुए ननहिला में शिकायत की थी. बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और दोनों परिवारों के संबंध खत्म हो गए थे. मृतक महिला की थी तीन बेटियां आरोपित ने झगड़ा होने पर तनू की छह वर्षीय सौम्या, 3 वर्षीय परी को कमरे में सोने के लिए भेज दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग गया. वहीं जब तनू की बेटियां कमरे से बाहर आईं तो उनकी मां फर्श पर गिरी पड़ी थी. बेटियों ने मां को हिलाकर जगाने की कोशिश की. रातभर मां को जगाती रहीं बेटियां मां को पास न पाकर तीन माह की बेटी आराध्या भूख के चलते रातभर रोती रही. दोनों बहनें उसे संभालने की कोशिश करती रहीं. सिरफिरे आशिक देवर ने भाभी की हत्या कर तीन बच्चियों के सिर से मां का साया छीन लिया. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई सन्न है. सबके मन में यही सवाल है कि क्या आरोपी के मन में एक बार भी विचार नहीं आया कि महिला की तीन बेटियां हैं. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Firozabad,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

