राष्ट्रवाणी: तुर्की में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 सैनिकों की मौत, 12 दिन में दूसरा हादसाTurkey Helicopter Crash: तुर्की में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 सैनिकों की मौत, 12 दिन में दूसरा बड़ा हादसाWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:42 ISTतुर्की में मंगलवार को सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पांच सैनिकों की मौत हो गई. हादसा ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर AS-532 Cougar मॉडल का था, जिसे फ्रांस में बनाया गया है और इसका इस्तेमाल सैनिकों को ले जाने के लिए किया जाता है. तुर्की में 12 दिन पहले भी एक S-70 सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. उस हादसे में चार सैन्यकर्मियों की जान गई थी. उसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है.तुर्की में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश. Reuters/सांकेतिक फोटोतुर्की में सैन्य हेलिकॉप्टर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. दो हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा बड़ा सैन्य हेलिकॉप्टर हादसा है, जिसमें सैनिकों की जान गई है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायुसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पांच सैनिकों की मौत हुई है. मंत्रालय ने जान गंवाने वाले सैनिकों को देश के बहादुर जवान बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. फ्रांस में बना था हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर AS-532 Cougar मॉडल का था, जो तुर्की वायुसेना के बेड़े में शामिल था. यह फ्रांस में बनाया गया सैन्य हेलिकॉप्टर है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हादसे के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा खोज लिया गया. इसके साथ ही बचाव और तलाशी अभियान भी शुरू किया गया. टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में इस्तांबुल के पूर्व में स्थित एस्कीशेहिर शहर के पास बड़े खुले मैदान में राहत और बचाव दल के वाहन नजर आए. 12 दिन पहले भी हुआ था हेलिकॉप्टर क्रैश तुर्की में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब 12 दिन पहले ही एक और मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. 12 नवंबर को देश के पूर्वी हिस्से में S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. उस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार चारों सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी. उस दुर्घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भी जारी नहीं की है. अब मंगलवार को हुए ताजा हादसे ने तुर्की की सैन्य विमान सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है. About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 25, 2026, 07:20 ISTऔर पढ़ें

