राष्ट्रवाणी: 51KG का मोदक और 56 पकवान, देव दीवाली पर अंगारेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार51 किलो का मोदक और 56 पकवान! देव दीपावली पर अंगारेश्वर महादेव का भव्य शृंगार, आतिशबाजी से जगमगाया मंदिरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:24 ISTUjjain Dev Diwali: उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में देव दीवाली पर भक्ति और उत्साह का अनूठा नजारा दिखा. भगवान का हरिहर स्वरूप में शृंगार कर 56 पकवानों का भोग लगाया गया. 51 किलो का विशाल मोदक विशेष आकर्षण रहा. वहीं भजन संध्या और आतिशबाजी से मंदिर परिसर गूंज उठा. उज्जैन. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में देव दीवाली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिप्रा तट स्थित 84 महादेव में शामिल श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ. इस दौरान भगवान अंगारेश्वर को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया. उत्सव में 51 किलो का विशाल मोदक आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे विशेष रूप से तैयार कर भगवान को अर्पित किया गया. भव्य सजावट, भक्ति संगीत और आतिशबाजी ने पूरे मंदिर परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया. मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय के अनुसार, देव दीपावली पर सुबह भगवान अंगारेश्वर का पंचामृत और पवित्र जल से अभिषेक किया गया. इसके बाद भात पूजन और गुलाल पूजन की परंपरा निभाई गई. भगवान का विशेष हरिहर स्वरूप में शृंगार किया गया. आकर्षक वस्त्रों और आभूषणों से सजे बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. विधिवत पूजन के बाद महाआरती की गई और भगवान को छप्पन भोग समर्पित किया गया. इस दौरान 51 किलो के विशाल मोदक को विशेष नैवेद्य के रूप में अर्पित किया गया. भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे भक्त धार्मिक आयोजन के साथ मंदिर में भव्य भजन संध्या भी आयोजित की गई. इंदौर के प्रसिद्ध राजकमल बैंड ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं. भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए. आयोजन में हजारों भक्तों ने शामिल होकर भगवान अंगारेश्वर के दर्शन किए. महाआरती के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा. पूरे वातावरण में भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम दिखाई दिया. मंगल दोष की शांति के लिए प्रसिद्ध है मंदिर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उज्जैन को मंगल ग्रह की जन्मस्थली माना जाता है और भगवान अंगारेश्वर को मंगल देव का स्वरूप माना गया है. यही वजह है कि मंदिर में मंगल दोष की शांति और कुंडली में मंगल की प्रतिकूल स्थिति से राहत पाने के लिए श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना कराते हैं. कार्तिक पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष यहां छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन किया जाता है. इस बार भी देव दीवाली पर परंपरा और आस्था के साथ हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

