राष्ट्रवाणी: जौनपुर के उत्कर्ष ने बढ़ाया जिले का मान, UPSC के जरिए बने कंपनी प्रॉसीक्यूटरतीन बार मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार, UPSC के जरिए उत्कर्ष बने कंपनी प्रॉसीक्यूटरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:38 ISTजौनपुर के कुल्हनामऊ निवासी उत्कर्ष मिश्रा (रोशन) ने संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी प्रॉसीक्यूटर के पद पर चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक प्राप्त की. खास बात यह है कि उत्कर्ष ने बिना महंगी कोचिंग के घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम पाया. इससे पहले उन्हें तीन परीक्षाओं में असफलता का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई और परिवार के सहयोग से उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. जौनपुर: जिले के कुल्हनामऊ के रहने वाले उत्कर्ष मिश्रा (रोशन) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी कामयाबी हासिल की है. उत्कर्ष का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी प्रॉसीक्यूटर के पद पर हुआ है. उन्होंने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का मान बढ़ाया है. खास बात यह है कि उत्कर्ष ने बिना किसी महंगी कोचिंग के घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. तीन बड़े एग्जाम में असफलता के बाद भी नहीं मानी हार उत्कर्ष का यह सफर आसान नहीं रहा. इससे पहले उन्हें तीन बड़ी परीक्षाओं में निराशा का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया, ‘मैंने हरियाणा जुडिशियल सर्विसेज का एग्जाम दिया था, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया. इसके बाद छत्तीसगढ़ जुडिशरी के मेन्स में सफलता नहीं मिली. हाल ही में यूपीएससी के एसएफआईओ (SFIO) में असिस्टेंट डायरेक्टर का इंटरव्यू दिया था, वहां भी फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बन सकी.’ उत्कर्ष ने बताया कि लगातार तीन बार असफल होना दिल तोड़ने वाला था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों को पहचाना और उनमें सुधार कर दोबारा पढ़ाई शुरू कर दी. Advertisementरोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय से ही उन्होंने अपना बेस मजबूत कर लिया था. तैयारी के दौरान किताबों, इंटरनेट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का सहारा लिया. इसमें उनके प्रोफेसर्स और दोस्तों का भी बड़ा योगदान रहा. उत्कर्ष कहते हैं, ‘मेरा मुख्य फोकस कंसिस्टेंसी बनाए रखने पर था. मैं रोजाना 8 से 10 घंटे नियमित पढ़ाई करने की कोशिश करता था. घर पर अकेले रहने से कभी-कभी आलस्य भी आता था, लेकिन भीड़भाड़ से दूर रहकर लक्ष्य पाने की जिद ने मुझे आगे बढ़ाया.’ इंस्टाग्राम और फेसबुक से बनाई दूरी उत्कर्ष ने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी. उन्होंने बताया कि उन्होंने न तो इंस्टाग्राम बनाया और न ही फेसबुक. वे केवल व्हाट्सएप और यूट्यूब का सीमित इस्तेमाल करते थे. वह भी कभी-कभी दिमाग शांत करने के लिए. उन्होंने पढ़ाई के नुकसान की कीमत पर कभी मोबाइल को समय नहीं दिया. बड़े पापा के सपोर्ट ने मुश्किल समय में बढ़ाया हौसला अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हुए उत्कर्ष भावुक होकर कहते हैं, ‘मुझे पढ़ाई के अलावा कोई दूसरा काम आता नहीं था, इसलिए यही मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन था कि जो कुछ करना है, पढ़ाई के दम पर ही करना है. इस सफर में मेरे परिवार और खासकर मेरे बड़े पापा का बहुत बड़ा योगदान रहा है. जब भी मैं फेल होता था, वे मेरा हौसला बढ़ाते थे. उन्हीं के सपोर्ट से मैं दोबारा उठकर पढ़ाई शुरू कर पाता था.’ कंपनी प्रॉसीक्यूटर बनने के बाद भी जारी रहेगी तैयारी कंपनी प्रॉसीक्यूटर बनने के बाद भी उत्कर्ष का सफर यहीं नहीं थमेगा. उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही सिविल सर्विसेज में जाने का सपना रहा है. अब वे इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे भी तैयारी जारी रखेंगे.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jaunpur,Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

