राष्ट्रवाणी: रेस में हार जाता है इस रंग का घोड़ा, फिर भी बिहार में हाई डिमांड, जानें वजहरेस प्रतियोगिता में भले हार जाता है इस रंग की घोड़ा, फिर भी बिहार में सबसे ज्यादा इसी की डिमांड, सोनपुर मेले में कारोबारी ने बताई पसंद की वजहReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:34 ISTसोनपुर मेले में कारोबारी ललन कुमार ने बताया कि बिहार में सफेद घोड़े की मांग सबसे अधिक है. दौड़ में भले ही यह पीछे रहे, पर खूबसूरती के कारण लोग इसे खूब पसंद करते हैं. पंजाब नस्ल का यह सफेद घोड़ा शादी-बारात और समारोहों में खास आकर्षण बनता है.ख़बरें फटाफट सारणः बिहार में घोड़ों का शौक रखने वालों की कमी नहीं है. यहां अलग-अलग नस्लों और रंगों के घोड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन जब पसंद और खूबसूरती की बात आती है तो सफेद घोड़े का जलवा सबसे अलग दिखाई देता है. शादी-विवाह हो, बारात हो या कोई खास समारोह, सफेद घोड़े की मौजूदगी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. यही वजह है कि बिहार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. सोनपुर मेले में भी सफेद घोड़ों को देखने और उनकी खूबसूरती निहारने के लिए लोग पहुंचते हैं. खास बात यह है कि रेस प्रतियोगिताओं में भले ही सफेद घोड़ा पीछे रह जाए, लेकिन लोगों की पसंद में इसकी जगह कम नहीं होती. आखिर इसकी ऐसी क्या खासियत है कि लोग रफ्तार से ज्यादा इसकी खूबसूरती के दीवाने हैं?
लोकल 18 की टीम ने सोनपुर मेले में पहुंचे घोड़ा कारोबारी से इसकी वजह जानने की कोशिश की. पंजाब की नस्ल का सफेद घोड़ा बनता है आकर्षण का केंद्र सोनपुर मेले में समस्तीपुर से घोड़े लेकर पहुंचे ललन कुमार ने बताया कि बिहार में सबसे ज्यादा मांग सफेद घोड़े की रहती है. इसे नोकरी घोड़ा कहा जाता है. जब टीम ने उनसे पूछा कि नोकरी घोड़ा क्या होता है, तो उन्होंने बताया कि सफेद रंग के घोड़े को नोकरी कहा जाता है. उन्होंने एक घोड़े को दिखाते हुए बताया कि यह पंजाब की नस्ल का है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी खूबसूरती और आकर्षक बनावट है. ललन कुमार के मुताबिक, बिहार की नस्ल के घोड़े दौड़ने और रेस प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जबकि पंजाब की यह नस्ल अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है.उन्होंने बताया कि इस घोड़े को प्रतियोगिता में दौड़ाया जाए तो यह शायद जीत नहीं पाएगा, लेकिन प्रदर्शनी में इसकी खूबसूरती सबका ध्यान खींच लेती है. सफेद रंग और आकर्षक शरीर की वजह से लोग इसे देखते ही पसंद करने लगते हैं. क्या कहते हैं घोड़ा कारोबारी ललन कुमार?
Advertisementललन कुमार ने बताया कि घोड़ों की दुनिया में केवल रफ्तार ही सबकुछ नहीं होती. कुछ घोड़े अपनी दौड़ के लिए पहचाने जाते हैं, तो कुछ अपनी खूबसूरती के कारण लोगों के दिलों पर राज करते हैं.सफेद घोड़े की मांग शादी-विवाह, बारात और दूसरे समारोहों में अधिक रहती है. लोग इसे सजाकर समारोह में शामिल करना पसंद करते हैं.यही कारण है कि इसकी कीमत भी दूसरी नस्लों के मुकाबले अलग हो सकती है. हालांकि, कीमत की नस्ल, बनावट और उसकी विशेषताओं पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि बिहार की नस्ल के घोड़े दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि पंजाब की सफेद नस्ल खूबसूरती के मामले में अपनी अलग पहचान रखती है. सोनपुर मेले में पहुंचे ललन कुमार की मानें तो सफेद घोड़े का आकर्षण ऐसा है कि रेस में हारने के बावजूद लोगों की पसंद में यह हमेशा आगे रहता है.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Saran,BiharFirst Published :November 25, 2026, 07:34 ISTऔर पढ़ें

