राष्ट्रवाणी: उबटन लगाकर चेहरा चमकाना है तो ध्यान रखें ये बातें, डॉक्टर से जानें सही तरीकाचेहरे पर बेसन-हल्दी लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, डॉक्टर ने बताया सही तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:05 ISTचेहरे पर निखार लाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह बेसन और हल्दी का उबटन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन क्या इसे रोजाना लगाना सही है?
फरीदाबाद की आयुर्वेदिक डॉक्टर अनु शर्मा से जानिए उबटन के फायदे, लगाने का सही तरीका और मुंहासे व दाग-धब्बों पर इसका असर. फरीदाबाद: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज भी कई घरों में बेसन और हल्दी से बने उबटन को त्वचा की देखभाल का अच्छा तरीका माना जाता है. यह उबटन त्वचा की सफाई करने के साथ चेहरे पर निखार लाने में भी मदद कर सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना भी जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से या लगातार लगाने पर त्वचा रूखी हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बेसन और हल्दी का उबटन त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है. बेसन और हल्दी त्वचा के लिए क्यों हैं फायदेमंद इस पर Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के Accord Hospital की आयुर्वेदिक कंसल्टेंट डॉक्टर अनु शर्मा बताती हैं कि बेसन और हल्दी का उबटन त्वचा के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपायों में से एक है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे पर होने वाले संक्रमण को कम करने और त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं. वहीं, बेसन त्वचा पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने में सहायक होता है. इससे चेहरे की सफाई होती है और त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है. रोजाना लगाने से त्वचा हो सकती है रूखी Advertisementडॉक्टर अनु शर्मा बताती हैं कि बेसन और हल्दी का लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कई बार त्वचा रूखी हो सकती है. इसलिए इसे लगाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. उबटन में थोड़ा दूध या मलाई मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है. इससे रूखेपन की आशंका कम हो सकती है और त्वचा को बेहतर तरीके से पोषण मिलता है. खासकर जिन लोगों की त्वचा पहले से रूखी है, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए. उबटन लगाने का सही तरीका क्या है डॉक्टर अनु शर्मा बताती हैं कि सबसे पहले सुबह चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए. इसके बाद एक कटोरी में थोड़ा बेसन लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं. अब इसमें जरूरत के अनुसार दूध या मलाई डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय तक रहने दें. ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह सूखने नहीं देना चाहिए. जब उबटन हल्का सूखने लगे, तब हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी की मदद से इसे साफ कर सकते हैं. मुंहासे और दाग-धब्बों पर कितना असरदार डॉक्टर अनु शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार हल्दी और बेसन का उबटन पित्त को शांत करने में मदद करता है. इससे मुंहासों और चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में सहायता मिल सकती है. इसके अलावा हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया के संक्रमण की बढ़ोतरी को रोकने में भी सहायक होते हैं. हालांकि, लगातार मुंहासे होने या त्वचा पर परेशानी बढ़ने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Faridabad,Faridabad,HaryanaFirst Published :November 25, 2026, 07:05 ISTऔर पढ़ें

