राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): MP CG NEWS: आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत? सर्व आदिवासी समाज करेगा प्रदर्शनMP CG TOP NEWS LIVE: एमपी के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगी राहत? छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज करेगा प्रदर्शनWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:28 ISTMP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… मध्य प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, आज भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य में 10 जनवरी 2027 से जनगणना शुरू होगी. आज जिला कलेक्टरों को पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी. जनगणना की तैयारियों को लेकर आज भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस है. मीटिंग सुबह 10:30 बजे नरोन्हा प्रशासन अकादमी में शुरू होगी. जनगणना के डिप्टी महानिदेशक विश्वजीत दास और गृह विभाग के एसीएस संजय शुक्ला शामिल होंगे. प्रदेश के सभी संभागायुक्त, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त सहित जनगणना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. 10 जनवरी 2027 से प्रदेश में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा. 10 से 25 जनवरी तक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना का मौका मिलेगा. 25 जनवरी से जनगणना का अमला घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगा. मध्य प्रदेश में जनगणना के लिए 134 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए. मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 26 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बाद मास्टर ट्रेनर जिलों में जाकर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे. प्रत्येक जिले में कम से कम दो मास्टर ट्रेनर भेजे जाएंगे. बड़े जिलों में तीन से चार मास्टर ट्रेनर भी भेजे जा सकते हैं. जगदलपुर में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत जगदलपुर में एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. NH-63 पर डिलमिली बाजार चौक के पास यह हादसा हुआ. एक्सीडेंट के बाद ट्रक भी पलट गया. एक्सीडेंट के बाद चालक फरार हो गया. दोनों युवक केशलूर से दंतेवाड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों युवकों की मौत मौके पर हो गई. पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है. दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले थे. कोड़ेनार थाना क्षेत्र का यह मामला है. बाबा महाकाल के दर पर भारतीय क्रिकेटर्स क्रिकेटर नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए. मंदिर समिति ने उनका स्वागत-सत्कार किया. Advertisement मध्य प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
मध्य प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश रोकने के लिए मंत्रालय स्तर पर मंथन हो रहा है. राहत भरा फैसला जल्द जारी हो सकता है. सेवा समाप्ति की लटकती तलवार हट सकती है. आउटसोर्स कर्मचारियों को कहां नियोजित किया जा सकता है, सरकार इसपर विचार कर रही है. 40 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी संगठन सीएम हाउस में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे थे. सरकारी नौकरी में दो बच्चों की बाध्यता खत्म करने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिनंदन किया गया. सीएम ने कर्मचारी संगठनों को भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा. इससे पहले आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं को 31 मार्च, 2027 तक समाप्त करने संबंधी निर्देश दिए थे. छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज करेगा प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज प्रदर्शन करेगा. समाज अपने संवैधानिक अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा. पहले चरण में प्रदेश के सभी 90 विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. 11 दिसंबर को पुतला दहन होगा. आंदोलन के अंतिम चरण में 15 दिसंबर को विधानसभा का घेराव होगा.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jabalpur,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:09 ISTऔर पढ़ें

