राष्ट्रवाणी: उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर क्या है 5 सीटों की कहानीउम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानीWritten by:Last Updated:November 25, 2026, 08:11 ISTSP Candidates UP Election 2027: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की. पार्टी की ओर से ‘एक्स’ पर जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है. सूची के अनुसार इसी तरह शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित किया गया है. अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है.सपा ने पांच उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को जारी की.लखनऊः एक तरफ जहां यूपी चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार की देर रात को समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस के नेता और बौखला गए. क्योंकि सपा ने एक ही दिन में दो-दो झटके दे दिए. पहला झटका तब मिला जब सपा की तरफ से केवल 26 सीटों का ऑफर मिला तो वहीं दूसरा झटका उम्मीदवारों की लिस्ट से मिला. लेकिन सवाल यह है कि आखिर सपा ने इतनी जल्दबाजी में क्यों उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, वो भी तब जब कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद सहारनपुर की दो सीटों को लेकर सिर पर आसमान उठाए फिर रहे हैं. ऐसा क्या है इन सीटों का चुनावी इतिहास, जो बातचीत के बीच कैंडिडेट फाइनल कर दिए गए. अब इसके लिए पिछले कुछ चुनावी नतीजों के आंकड़ों को समझना होगा. सपा ने इन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार 1. बेहट – उमर अली खान 2. सहारनपुर – आशु मलिक 3. कैराना – नाहिद हसन 4. अमरोहा – महबूब अली 5. ललितपुर – ज्योति लोधी क्या है इन सीटों पर पिछले तीन चुनाव के नतीजे बेहट विधानसभा (सहारनपुर) चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर2022उमर अली खानसपानरेश सैनीभाजपा37,8802017नरेश सैनीकांग्रेसमहावीर सिंह राणाभाजपा25,5862012महावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस514 Advertisementसहारनपुर विधानसभा चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर2022आशु मलिकसपाजगपाल सिंहभाजपा30,7452017मसूद अख्तरकांग्रेसजगपाल सिंहबसपा12,3242012जगपालबसपाचौधरी अब्दुल वाहिदकांग्रेस17,113 कैराना विधानसभा सीट चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर2022नाहिद हसनसपामृगांका सिंहभाजपा25,8872017नाहिद हसनसपामृगांका सिंहभाजपा21,1622012हुकुम सिंहभाजपाअनवर हसनबसपा19,543 अमरोहा विधानसभा चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर2022महबूब अलीसपाराम सिंहभाजपा71,0362017महबूब अलीसपानौशाद अलीबसपा15,0422012महबूब अलीसपाराम सिंहभाजपा21,805 ललितपुर विधानसभा चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर2022रामरतन कुशवाहाभाजपाचंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा)बसपा1,07,2152017रामरतन कुशवाहाभाजपाज्योति सिंहसपा68,2552012रमेश प्रसाद कुशवाहाबसपाचंद्रभूषण सिंह बुंदेलासपा11,323 सपा इतनी आतुर क्यों समाजवादी पार्टी ने जिस स्पीड से पांच सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. उससे कई सवाल खड़े होते हैं. पहला सवाल यह है कि क्या कांग्रेस को महज औपचारिकता भर साथ लेकर चल रही है सपा?
दूसरी सवाल यह है कि कांग्रेस पार्टी के इमरान मसूद जो शुरू से सपा के खिलाफ मुखर हैं, उनको उनकी राजनीतिक हैसियत बताने के लिए उनकी लोकसभा की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं? तीसरा सवाल यह है कि क्या सपा 2017 वाली गलती या फिर बिहार चुनाव में गठबंधन की हालत को देखकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है.About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:05 ISTऔर पढ़ें

