राष्ट्रवाणी: सुचेता कृपलानी: आजादी की लड़ाई लड़ी, BHU में पढ़ाया, बनीं देश की पहली महिला मुख्यमंत्रीयूपी ही नहीं, देश की पहली महिला मुख्यमंत्री, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ीं, BHU में टीचिंग भी कीWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:01 ISTSucheta Kripal :सुचेता कृपलानी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की चौथी मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सुचेता कृपलानी ने BHU में शिक्षण कार्य भी किया था. उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और महिला नेतृत्व की प्रेरक मिसाल है.Sucheta Kripal : सुचेता कृपलानी के पति जेबी कृपलानी भी स्वतंत्रता सेनानी थे. Sucheta Kripal : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं. इस प्रदेश के कई ऐसे मुख्यमंत्री हुए हैं, जिन्होंने पूरे देश में अपनी छाप छोड़ी. इसी कड़ी में जो नाम है, वह उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं. नाम है सुचेता कृपलानी. उन्होंने यूपी की चौथी सीएम के तौर पर 2 अक्टूबर 1963 को जिम्मेदारी संभाली. सुचेता कृपलानी ने आजादी की लड़ाई लड़ी. कई बार गिरफ्तारियां दी. उनकी दूसरी पहचान यह भी है कि वह स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आचार्य जेबी कृपलानी की पत्नी थीं. दोनों ने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. आजादी के बाद बनीं सांसद और मंत्री सुचेता कृपलानी ने आजादी के बाद संसदीय राजनीति में कदम रखा. वह लोकसभा की सदस्य भी रहीं और उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम, सामुदायिक विकास और उद्योगमंत्री भी बनीं. 2 अक्टूबर 1963 को वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं. उनके कार्यकाल की एक बड़ी चुनौती राज्य कर्मचारियों की 62 दिनों तक चली हड़ताल थी. उन्होंने इस संकट से सख्ती और बातचीत के जरिए निपटने की कोशिश की. 1971 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया. 1 दिसंबर 1974 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया. भारतीय राजनीति में सुचेता कृपलानी का नाम आज भी उस महिला नेतृत्व के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सत्ता के शीर्ष पद तक अपनी जगह बनाई. डीयू से की पढ़ाई, BHU में टीचिंग सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 को अंबाला (तत्कालीन पंजाब) में हुआ था. उनके पिता एसएन मजूमदार सरकारी चिकित्सक थे. सुचेता की शुरुआती पढ़ाई अलग-अलग स्थानों पर हुई. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए की पढ़ाई की. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में संवैधानिक इतिहास की शिक्षिका के रूप में काम किया. यहीं से उनके जीवन में सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों का दायरा बढ़ने लगा. भारतीय महिला कांग्रेस की संस्थापक Advertisementसुचेता कृपलानी महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थीं. वह 1930 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ीं और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हो गईं. 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह में हिस्सा लेने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने भूमिगत रहकर आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद की. इस दौरान ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार भी किया. आजादी की लड़ाई के साथ-साथ उन्होंने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए भी काम किया. वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की संस्थापक नेताओं में शामिल थीं. 1946 में वह संविधान सभा की सदस्य चुनी गईं. 15 अगस्त 1947 को संविधान सभा के ऐतिहासिक स्वतंत्रता समारोह में उन्होंने वंदे मातरम् गाया था.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

