राष्ट्रवाणी: बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कुश्ती..आगरा में तैयार हो रहा खिलाड़ियों का नया ठिकानाआगरा के खिलाड़ियों को अब नहीं जाना होगा दूसरे शहर, जीआईसी मैदान में बन रहा आधुनिक स्टेडियमReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:01 ISTआगरा के शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान में करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मिनी इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है. दो मंजिला इस स्टेडियम की पहली मंजिल तैयार हो चुकी है. यहां बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कुश्ती जैसे खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके बनने से आगरा और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को अपने ही शहर में अभ्यास और प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिल सकेगा. स्थानीय युवाओं का कहना है कि इससे बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का नया मंच मिलेगा. आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान में करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मिनी इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्टेडियम की पहली मंजिल बनकर तैयार हो चुकी है. इस परियोजना के पूरा होने से आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को भी काफी लाभ मिलेगा. दरअसल, आगरा में लंबे समय से आधुनिक इनडोर खेल सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी. कई खेलों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए दूसरे जनपदों का रुख करना पड़ता था. इस स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कुश्ती जैसे खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, महिला और पुरुषों के अलग-अलग शौचालय, प्रशासनिक कक्ष और खेल उपकरण रखने के लिए स्टोर भी बनाया जाएगा. स्टेडियम को वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस दो मंजिला भवन के रूप मे तैयार किया जा रहा है. इसके तैयार होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में अभ्यास और प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा. खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया मंच साबित हो सकता है. स्टेडियम बन जायेगा तो काफी फायदा होगा आगरा निवासी युवक करन ने बताया कि जीआईसी मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण होना शहर के खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने कहा कि अब तक आगरा में इस तरह की आधुनिक इनडोर स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इसके चलते खिलाड़ियों को अभ्यास और बेहतर खेल सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था. स्टेडियम बन जाने से उन्हें अपने ही शहर में बेहतर अवसर मिल सकेंगे. वहीं, युवक प्रवेश ने कहा कि स्टेडियम तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को एक ही जगह पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इससे उन्हें खेल की तैयारी करने में काफी आसानी होगी. उन्होंने कहा कि यह आगरा के युवाओं के लिए अच्छी पहल है और प्रशासन को इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराना चाहिए, ताकि खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें. Advertisementस्टेडियम के बन जाने से खिलाड़ियों की प्रतिभा आएगी सामने आगरा निवासी युवक दीपक कुंज ने बताया कि जीआईसी मैदान में आधुनिक मिनी स्टेडियम का निर्माण होना शहर के लिए काफी अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि इससे आगरा के खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलेगा. अब तक शहर में इस तरह की आधुनिक इनडोर स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि स्टेडियम तैयार होने से बच्चों को भी काफी फायदा मिलेगा. खासकर ऐसे बच्चे जो आर्थिक या अन्य कारणों से बाहर जाकर खेलों का प्रशिक्षण नहीं ले पाते थे, उन्हें अपने ही शहर में खेलने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि आगरा के खिलाड़ी इस स्टेडियम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसका निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Agra,Agra,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

