राष्ट्रवाणी: हर इच्छा होगी पूरी! बस गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की रात चुपचाप कर लें ये उपायहर इच्छा होगी पूरी! बस गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की रात चुपचाप कर लें ये उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:59 ISTGanadhipa Sankashti Chaturthi: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि के दाता के रूप में पूजा जाता है. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. उज्जैन. हिंदू धर्म में हर तिथि और वार का अपना विशेष महत्व माना गया है. इन्हीं व्रतों में से गणाधिप संकष्टी का व्रत विशेष महत्व रखता है. यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है, जिन्हें प्रथम पूज्य कहा जाता है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि-विधान से गणपति महाराज की पूजा करते हैं ताकि घर में सुख, शांति और तरक्की बनी रहे. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष मास (अगहन) माह की गणाधिप संकष्टी का व्रत खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है. अगर इस दिन कुछ सरल उपाय और श्रद्धा से पूजा की जाए, तो गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 नवंबर को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर होगा. उदयातिथि और चंद्रोदय के आधार पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत 27 नवंबर, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा. उज्जैन में रात करीब 8 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 37 मिनट के बीच चंद्रोदय होगा. इस दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा. इस दिन दोपहर 3 बजकर 8 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग भी शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह तक रहेगा. चुपचाप करें ये उपाय 1. अगर लगातार मेहनत के बाद भी कामयाबी नहीं मिल रही है, तो इस चतुर्थी की रात पूजा समाप्त करने के बाद सोने से पहले एक मिट्टी का दीपक लें और उसमें गाय का शुद्ध घी भरें. इसके बाद उस दीपक में चार लौंग डालकर उसे जला दें. दीपक जलाते समय भगवान गणेश के चरणों में 21 दूर्वा अर्पित करें और श्रद्धा से ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि यह उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के नए अवसर बनने लगते हैं. 2. बच्चों का बहुत प्रयास के बाद भी पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की रात के समय भगवान गणेश के सामने बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. इससे बुद्धि, ज्ञान में वृद्धि होती है और निर्णय लेने की क्षमता तेज होती है. Advertisement3. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन अगर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ किया जाए, तो जीवन में बार-बार आ रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है, इसलिए इस दिन संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना काफी शुभ होता है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 06:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी

